विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2021

IND vs ENG : गौतम गंभीर ने बताया किस 'कारण' इंग्लैंड की टीम को टेस्ट सीरीज में भारत से मिलेगी हार

IND vs ENG: भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की टीम को जीत का हकदार माना है. एनडीटीवी (NDTV) के साथ एक इंटरव्यू में गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड के पार जो रूट, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन जैसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट सीरीज को दिलचस्प बना सकते हैं.

Also Read in
IND vs ENG : गौतम गंभीर ने बताया किस 'कारण' इंग्लैंड की टीम को टेस्ट सीरीज में भारत से मिलेगी हार
IND vs ENG : गौतम गंभीर ने बताया किस 'कारण' इंग्लैंड की टीम को टेस्ट सीरीज में भारत से मिलेगी हार

IND vs ENG: भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की टीम को जीत का हकदार माना है. एनडीटीवी (NDTV) के साथ एक इंटरव्यू में गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड के पार जो रूट, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन जैसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट सीरीज को दिलचस्प बना सकते हैं. गंभीर ने टेस्ट सीरीज के विजेता को लेकर भविष्यवाणी नहीं कि उन्होंने कहा कि, "मुझे भविष्यवाणी करने से नफरत है क्योंकि यह एक खेल है और भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है. लेकिन फिर, भी मुझे लगता है कि पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारत का पलड़ा भारी रहेगा. गंभीर ने इंटरव्यू में कहा कि टेस्ट सीरीज के दौरान स्पिन गेंदबाजी काफी अहम होने वाली है. दोनों टीमों के पास स्पिनर हैं लेकिन भारत के पास अश्विन जैसे स्पिनर हैं जो दुनिया के बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं.

IND vs ENG: पहले टेस्ट में भारतीय प्लेइंग इलेवन में इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज में से कौन होगा शामिल, जानें संभावित XI

इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए अश्विन की गेंदबाजी का सामना करना काफी मुश्किल होगा, गंभीर ने आगे कहा कि भारत के पास कुलदीप यादव भी हैं जो टेस्ट सीरीज में अहम साबित हो सकते हैं. गंभीर ने कहा कि अक्षर पटेल पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं. उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. भारत के पास इंग्लैंड की तुलना में अनुभवी स्पिन आक्रमण है, जो टेस्ट सीरीज के परिणाम को बदल सकता है.

गंभीर ने कहा कि चेन्नई में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी, इंग्लैंड की टीम के पास जिस तरह की स्पिन गेंदबाजी है उसके सहारे यह टीम भारत में टेस्ट मैच नहीं जीत सकती है. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाज और गेंदबाजी से शानदार परफॉर्मेंस किया है. गंभीर ने इसके अलावा माना कि इंग्लिश बल्लेबाज स्वीप शॉट और रिवर्स स्वीप शॉट मारने में काफी कुशल हैं. जो यकीनन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने एक मुश्किल चुनौती होगी. गंभीर ने कहा, "अगर आप इंग्लिश बल्लेबाजों को देखते हैं, तो वे बहुत स्वीप करते हैं, वे रिवर्स स्वीप करते हैं. लेकिन अगर आप ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को देखें, तो वे शायद ही स्वीप शॉट मारते हैं.

वहीं,  आप जो रूट को देखें, तो उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह से खेला, उसने उन्हें बहुत प्रभावित किया, उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा स्वीप शॉट मारे.  अश्विन के पास भी चुनौती होगी और मुझे यकीन है कि अश्विन अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बरपा पाएंगे. 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर दिनेश कार्तिक को मुरली विजय ने दी बधाई, तो लोगों ने की Memes की बरसात

रवींद्र जडेजा पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं और जडेजा की गैरमौजूदगी वह दूसरा स्पिनर कौन होगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा. गंभीर ने कहा, मैं निश्चित रूप से अक्षर पटेल के साथ जाऊंगा क्योंकि वह जडेजा की तरह ही गेंदबाजी करते हैं और वह  सातवें नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, बल्ले से योगदान दे सकते हैं. इसके अलावा, बाएं हाथ की स्पिन हमेशा से किसी भी कप्तान के लिए एक बढ़िया विकल्प होता है, आपकी टीम में कुलदीप यादव भी हैं.गंभीर ने कहा कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम 3 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. कुलदीप, अक्षर और अश्विन के होने से भारतीय स्पिन आक्रमण काफी खतरनाक साबित हो सकती है. बता दें कि चेन्नई में 5 फरवरी को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Axar Rajeshbhai Patel, Kuldeep Yadav, Ravichandran Ashwin, India Vs England 2020-21, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com