विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2021

Ind vs Eng: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, सितारों की वापसी

Ind vs Eng: टीम की कमान जो रूट के हाथों में ही रहेगी. सरे के ओली पोप भी भारत दौरे पर आएंगे और फिटनेस साबित करने पर टीम से जुड़ेंगे. पोप सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान कंधे में लगी चोट से उबर रहे हैं.

Ind vs Eng: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, सितारों की वापसी
  • भारत दौरे में इंग्लैंड खेलेगा चार टेस्ट मैच
  • दौरे में 5 टी20 मैच और 3 वनडे मैच भी होंगे
  • पांच फरवरी से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच
नई दिल्ली:

आक्रामक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर को वीरवार को भारत के खिलाफ चार मैचों की आगामी श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने पांच फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले और दूसरे टेस्ट के लिए छह रिजर्व खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है. स्टोक्स और आर्चर दोनों को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की मौजूद श्रृंखला से आराम दिया गया था, जबकि रोरी बर्न्स अपने बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश में थे.

यह भी पढ़ें: टी. नटराजन के गांव ने फीका किया सभी सितारों का स्वागत, सहवाग बोले कि... VIDEO

टीम की कमान जो रूट के हाथों में ही रहेगी. सरे के ओली पोप भी भारत दौरे पर आएंगे और फिटनेस साबित करने पर टीम से जुड़ेंगे. पोप सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान कंधे में लगी चोट से उबर रहे हैं. राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने जोनाथन बेयरस्टॉ, सैम कुरेन और मार्क वुड को आराम दिया है. फिलहाल श्रीलंका में मौजूद ये तीनों खिलाड़ी भारत में पहले और दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.

यह भी पढ़ें: पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भारतीय टीम को सराहा, पाकिस्तान की बड़ी खामी का जिक्र कर बोले कि...

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, ‘यह हमारी चयन नीति के अनुरूप है जिसमें क्रिसमस के बाद सर्दियों कार्यक्रम में किसी समय सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों को समूह में आराम दिया जाना है.' ऑर्चर और स्टोक्स की वापसी और टीम के बाकी सदस्यों के फिटनेस साबित करने की स्थिति में समरसेट के क्रेग ओवरटन श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के बाद स्वदेश लौटेंगे. पहले दो टेस्ट के लिए टीम इस प्रकार है: 

जो रूट, जोफ्रा ऑर्चर, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउले, बेन फोएक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ा ऐलान  किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benjamin Andrew Stokes, Jofra Chioke Archer, India, England, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com