भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में मिली जीत के बाद उनके शानदार शतक के लिये ‘मैन ऑफ द मैच' चुना गया. पंत ने 118 गेंद की 101 रन की पारी के दौरान धैर्य और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया जिससे उनके कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने उनकी काफी प्रशंसा की, लेकिन 23 साल के इस खिलाड़ी ने ‘मैन ऑफ द मैच पुरस्कार' लेने के बाद ज्यादा कुछ नहीं कहा और हमेशा की तरह मुस्कुराते रहे.
nd v Eng 4Th Test: ऋषभ पंत के ये दो शॉट बने आम से लेकर खास तक चर्चा का विषय, फैंस बोले कि...
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NO YOU CANNOT DO THAT RISHABH PANT!!! #INDvENG https://t.co/DiRX7IMXyv
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 5, 2021
यह पूछने पर कि क्या चीज उनके लिये कारगर रही और खेलते समय उनकी खुशी का राज क्या है तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ‘ड्रिल्स' से मदद मिली और मेरे आत्मविश्वास ने मदद की जो मेरी बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग में दिखा. लेकिन पंत ने स्वीकार किया कि यह पारी उनके लिये काफी अहमियत रखती है क्योंकि इससे टीम को अनिश्चित स्थिति से बाहर निकलने में मदद की. पंत बोले, ‘यह बहुत ही महत्वपूर्ण पारी है, विशेषकर जब तक टीम दबाव में थी. हम छह विकेट पर 146 रन पर मुश्किल स्थिति में थे और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता कि आप तब शानदार प्रदर्शन करो जब टीम को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत हो.'
Rishabh Pant's answer when asked if his amazing reverse sweep shot was pre-meditated #INDvENG pic.twitter.com/34SSi844bD
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) March 5, 2021
वीरेंद्र सहवाग का तूफान, तेंदुलकर के साथ मिलकर केवल 61 गेंद पर 110 रन बनाकर जीताया मैच..देखें Video
जेम्स एंडरसन की गेंद पर ‘रिवर्स फ्लिक' शॉट खेलने के बारे में पूछने पर पंत ने कहा, ‘अगर मुझे फिर एक तेज गेंदबाज की गेंद पर रिवर्स-फ्लिक करने का मौका मिलता है तो मैं निश्चित रूप से ऐसा करूंगा.' वैसे पंत सिर्फ बल्ले से ही दर्शकों का मनोरंजन नहीं किया बल्कि अपनी स्टंप के पीछे अपनी हास्यास्पद तरीकों और टिप्पणियों से भी सभी को लुभाया. हर्षा भोगले ने तो यहां तक कह दिया कि पंत की टिप्पणियों ने उनके जैसे अनुभवी कमेंटटर को भी दर्शकों के सामने फीका कर दिया. इसका जवाब देते हुए वह अपनी हंसी को नहीं छुपा सके, ‘यह मेरी तारीफ है लेकिन माफ कीजिये, यह आपके लिये समस्या बन गयी है.' उन्होंने कहा, ‘मैं इसी चीज पर विश्वास करते हुए बड़ा हुआ हूं कि मैं खुश रहने और हर किसी को खुश रखने के लिये क्रिकेट खेलूंगा.'
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं