IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया को विराट कोहली की कमी खलेगी. क्योंकि पूर्व कप्तान ने निजी कारणों से सीरीज से शुरुआती दो मैचों से नाम वापस ले लिया है. 2011 के बाद ऐसा पहला टेस्ट मुकाबला होगा, जब टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बिना विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा या अंजिक्य रहाणे के बिना उतरेगी.
दूसरी तरफ इंग्लैंड के बैजबॉल की काफी चर्चा है, ऐसे में इंग्लैंड किस तरह प्रदर्शन करती है, यह देखना भी दिलचस्प होगा. यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और दोनों ही टीमों की नजरें इस सीरीज में जीत दर्ज करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करने पर लगी होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसी रहेगी पिच
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में सभी की नजरें इस बात पर लगी होंगी कि पिच (India vs England 1st Test Pitch Report) कैसी रहती है. इंग्लैंड ने 2012-2013 में भारत को उसके घर पर हराने में सफलता पाई थी और उसमें स्पिन गेंदबाजों ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी. हैदराबाद की पिच भी स्पिन फ्रेंडली है. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि पिच पर पहले दिन से टर्न मिलता है या मैच बढ़ने के साथ पिच का मिजाज बदलता है.
हैदराबाद की पिच सूखी है. ऐसे में पिच में बहुत अधिक बदलाव आना निश्चित है. पिच से स्क्वायर की तरफ बाउंड्री छोटी है और हैदराबाद में थोड़ी ठंडी के साथ-साथ सुबह के समय नमी से मैच में एक फैक्टर साबित हो सकते हैं.
ऐसा रह सकता है मौसम
यह मुकाबला 25 से 29 जनवरी के बीच खेला जाना है और इस मैच पर बारिश का कोई खतरा नहीं है. तेज धूप खिली रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैच के दौरान मौसम के खराब होने की संभावना नहीं है.
कहां देख पाएंगे लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच सभी टेस्ट मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर किया जाएगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी.
ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन:
विराट कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में किसे शामिल किया जाता है,यह देखना दिलचस्प होने वाला है. वहीं इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच.
यह भी पढ़ें: "मैं पाकिस्तान छोड़ने के..." पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने ब्रिटेन शिफ्ट होने पर चुप्पी तोड़ते हुए कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं