Michael Atherton Big Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरु होना है. इंग्लैंड ने साल 2012-2013 से भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत दर्ज की है. ऐसे में उसकी कोशिश इस बार टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने पर होगी. हालांकि, उसके लिए यह इतना आसान भी नहीं होने वाला है. वहीं इस सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन का मानना है कि भारत का शानदार स्पिन आक्रमण बेन स्टोक्स एंड कंपनी के खिलाफ पांच मैच की घरेलू सीरीज में उन्हें जीत दिलायेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अबुधाबी में भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही है. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें सिर्फ जैक लीच ही अनुभवी स्पिनर हैं जबकि टॉम हार्टले, शोएब बशीर और रेहान अहमद कम अनुभवी हैं. भारतीय टीम में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे स्पिनर शामिल हैं.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने 'स्काईस्पोर्ट्स' से कहा,"मुझे लगता है कि भारत जीत जायेगा. उनके स्पिनर इंग्लैंड से बेहतर हैं और अंत में यही निर्णायक चीज रहेगी." इंग्लैंड ने भारत में अंतिम श्रृंखला 2012 में जीती थी जब ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर ने भारतीय स्पिनरों से बेहतर प्रदर्शन किया था.
एथरटन ने कहा,"अगर आप भारत जाओ तो स्पिन बड़ी भूमिका निभाता है. इतिहास देखें तो ऐसा हुआ है और मुझे लगता है कि ऐसा हमेशा ही रहेगा. भारत के पास बहुत मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण भी है."
उन्होंने कहा,"भारत के चार स्पिनर इंग्लैंड के स्पिनरों से बहुत अलग हैं. उनके पास रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में बायें हाथ के दो 'फिंगर' स्पिनर हैं. उनके पास कुलदीप यादव के रूप में कलाई का स्पिनर है और रविचंद्रन अश्विन सर्वकालिक महान स्पिनरों में से एक हैं." उन्होंने कहा,"इंग्लैंड के पास जैक लीच के रूप में एक बेहतरीन बायें हाथ का स्पिनर है लेकिन फिर उसके पास कम अनुभवी स्पिनर टॉम हार्टले, शोएब बशीर और रेहान अहमद मौजूद हैं."
एथरटन ने कहा,'यह दौरा उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन चयनकर्ताओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं." भारत में पहले दिन से ही पिच के टर्न होने की उम्मीद है जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की भी बड़ी परीक्षा होगी.
यह भी पढ़ें: कभी नहीं देखा होगा ऐसा: किसी का पोता, तो किसी का बेटा अंडर-19 विश्व कप में खेल रही भाई-भतीजों की फौज
यह भी पढ़ें: "साथ होते तो बहुत अच्छा होता..." जब शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों पर तोड़ी थी चुप्पी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं