Sarfaraz Ahmed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने उन तमाम अफवाहों को खारिज किया है जिनमें दावा कि गया था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वह यूनाइटेड किंगडम चले गए हैं. सरफराज ने टेस्ट टीम में लंबे समय बाद वापसी की थी, लेकिन दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाने के बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. बीते दिनों ही ऐसी रिपोर्ट आई थी कि सरफराज अहमद नेशलन टीम में अपनी जगह को लेकर चल रही अनिश्चित्ता के बीच पत्नी और बच्चों के साथ ब्रिटेन चले गए है. हालांकि, सामा डिजिटल को दिए एक इटंरव्यू में सरफराज अहमद ने इस सभी बातों को 'मनगढ़ंत' बताया है और कहा है कि वो कभी भी पाकिस्तान छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकते.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरफराज अहमद ने कहा,"मैं पाकिस्तान छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता. ऐसी मनगढ़ंत खबरें चलाने से पहले पुष्टि कर लें. ऐसी खबरें देखकर दुख हुआ." बता दें, सरफराज अहमद को पर्थ टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी. लेकिन सरफराज इस मौके का फायदा नहीं उठ पाए. पहली पारी में उन्होंने तीन रन बनाए तो दूसरी पारी में चार रन बनाए. सरफराज को इसके बाद सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. 36 साल के सरफराज पहले ही वनडे और टी20 टीम में अपनी जगह गंवा चुके हैं. सरफराज ने नवंबर 2021 में पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जबकि अप्रैल 2021 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था.
सरफराज के अलावा क्वेटा ग्लैडियेटर्स के मैनेजर आजम खान ने भी सरफराज के ब्रिटेन जाने से जुड़ी खबरों का खंडन किया था. आजम खान ने कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में पढ़ रहे अपने बेटे से मिलने गए थे.
बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट में अभी कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. वनडे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था. इसके अलावा बोर्ड ने टीम मैनेजमेंट में भी बदलाव किए थे. वहीं बीते दिनों ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ ने इस्तीफा दे दिया था. दिसंबर 2022 में पूर्व कप्तान रमिज़ राजा को अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने के बाद दस सदस्यीय प्रबंधन समिति ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का कार्यभार संभाला था. पिछले साल जून में नजम सेठी की जगह अशरफ को समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया था और उन्हें इस साल 4 फरवरी से पहले पीसीबी अध्यक्ष के लिए चुनाव आयोजित करने का काम दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं