विज्ञापन

IND vs ENG 1st T20I: जोस बटलर ने हासिल किया खास मुकाम, T20I में यह ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर

जोस बटलर ने जैसे ही भारत के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में हर्षित राणा को स्टंप किया, वैसे ही उन्होंने एक मेगा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

IND vs ENG 1st T20I: जोस बटलर ने हासिल किया खास मुकाम, T20I में यह ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर
Jos Buttler Second Most Dismissals in T20I as Wicket Keeper

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बारिश विलेन साबित हुई. झमाझम बारिश के कारण मैच में दूसरी पारी नहीं हो सकी और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. हालांकि, पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम किया.  बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेकीपर 100 शिकार करने वाले दुनिया के महज दूसरे और इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर बन गए हैं. 

बटलर ने यह मुकाम आदिल रशीद की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज हर्षित राणा को स्टंप करने के साथ हासिल किया. इंग्लिश विकेटकीपर से पहले यह उपलब्धि सिर्फ साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक हासिल कर चुके हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 117 शिकार किए हैं. हालांकि, बटलर ने कीपिंग से तो योगदान दिया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका. झमाझम बारिश के कारण मुकाबले में दूसरी पारी नहीं खेली जा सकी.

इससे पहले, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. संजू सैमसन फिर फ्लॉप रहे और महज एक रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं, ईशान किशन खाता तक नहीं खोल सके और रनआउट हुए. हालांकि, इसके बाद अय्यर और अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई.

अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, अय्यर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 13 रनों का योगदान दिया.

अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली. दुबे ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाए. इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में साकिब महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि आदिल रशीद और सैम करन ने एक-एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें: 100 दिन में शाहरुख खान का सपना हुआ पूरा तो जय शाह का किया शुक्रिया, अमेरिका में बनकर तैयार हुआ स्टेडियम

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st T20I: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में सबसे तेज पूरे किए 100 छक्के

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Joseph Charles Buttler, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com