वीरवार को चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में बांग्लादेश के खिलाफ 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 144 रन था. यहां से उसे मैच जीतने के लिए 20 ओवरों में 85 रन बनाने थे. यह सही है कि भारत ने काफी आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया, लेकिन कुछ पंडितों में तनाव भी हो सकता है. बहरहाल, पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने इस बात का मजाक उड़ाया कि बांग्लादेश इस मुकाबले में भारत को चुनौती दे सकते थे.
वीरू ने एक वेबसाइट से बातचीत में लक्ष्य का पीछा करने के दौरान तनाव महसूस करने के सवाल पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि फैंस के बीच कहीं कोई तनाव रहा होगा. यह बांग्लादेश है. आपने मुझसे उनकी ऐसी तारीफ करवा दी है कि मानो वे कोई साधारण टीम हों." बांग्लादेश से डर के सवाल पर सहवाग बोले, "जब मैं खेल रहा था, तो मेरे भीतर तब कोई डर नहीं था. ऐसे में भला मैं आज स्टूडियों में क्यों डरूंगा. यह बांग्लादेश है, ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान नहीं है कि वे बहुत ही अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए भारत को माद देंगे. मुझे नहीं लगता कि मैच के दौरान 1 प्रतिशत पैंस के दिल में भी हार का डर नहीं होगा"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत ने यह मैच 21 गेंद बाकी रहते हुए जीता. केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच बहुत ही अहम साझेदारी हुई. और इन दोनों ने बिना कोई गलती किए टीम को मंजिल तक पहुंचा दिया. वीरू बोले कि अगर कुछ विकेट गलत समय पर नहीं गिरे होते, तो यह लक्ष्य और भी पहले हासिल कर लिया गया होता. अपने समय के धाकड़ ओपनर ने कहा, यह बहुत ही आसान मैच था. और भारत ने करीब चार ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. गिल एकदम शांत थे और धीमा खेल रहे थे. अगर रोहित, विराट औ अय्यर लंबा टिक गए होते, तो मुझे यकीन है कि मैच 35 ओवरों में ही खत्म हो होता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं