Virender Sehwag Picks Virat Kohli Over Sachin Tendulkar In Best ODI Batters: खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर और मौजूदा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वनडे प्रारूप के दो बेहतरीन बल्लेबाजों में गिनती होती है. वनडे में इन दोनों दिग्गजों में से किसका पलड़ा भारी है? इस सवाल को लेकर फैंस अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब इन दोनों दिग्गजों के साथ मैदान साझा कर चुके पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिया है.
पूर्व भारतीय ओपनर की नजर में वनडे में विराट कोहली का पलड़ा भारी है. इसके अलावा उन्होंने अपने पुराने साथी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को नंबर दो पर रखा है. सचिन ने अपनी बल्लेबाजी से पूरे एक दौर पर राज किया था. इसके बावजूद सहवाग ने विराट को पहले स्थान पर रखा है. जिसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रिकबज के साथ हुई बातचीत के दौरान सहवाग ने वनडे इतिहास के अपने टॉप पांच बल्लेबाज चुने हैं. जिसमें उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल पांचवें स्थान पर रखा है. गेल अपनी टीम की तरफ से 304 वनडे मुकाबलों में शिरकत करते हुए 10480 रन बनाने में कामयाब रहे.
सहवाग ने कहा, 'क्रिस गेल शानदार बल्लेबाज और ओपनर थे. मुझे याद है, 2002-03 में जब भारत वेस्टइंडीज दौरे पर गया था. तब गेल ने छह मैचों की सीरीज में तीन शतक लगाए थे. मैंने पहली बार किसी खिलाड़ी को तेज गेंदबाजों के खिलाफ बैकफुट से छक्के लगाते हुए देखा था.'
नंबर चार पर सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को रखा है. डिविलियर्स ने अपनी टीम के लिए वनडे के 228 मुकाबलों में 9577 रन बनाने में कामयाब रहे. तीसरे स्थान पर सहवाग ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक को चुना है. जिन्होंने 350 वनडे पारियों में 11739 रन बनाए हैं.
सहवाग ने कहा, 'नंबर चार पर एबी डिविलियर्स हैं. मुझे उनका खेलने का तरीका बहुत पसंद था. वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज थे, जो बैलेंस खोकर भी छक्के मारते थे. नंबर तीन पर इंजमाम-उल-हक हैं. वह एशिया के सबसे बेहतरीन वनडे खिलाड़ी रहे हैं. इंजमाम नंबर चार पर आते थे और मैच को अपने गिरफ्त में रखते थे. मैंने उनसे सीखा कि मैच को आखिर तक कैसे ले जाया जाता है और कैसे नियंत्रित किया जाता है. उस समय सात-आठ रन प्रति ओवर का पीछा करना मुश्किल था, लेकिन इंजमाम इस काम को मुस्कुराते हुए करते थे. वह यह हिसाब लगाकर चलते थे कि कब और किस गेंदबाज पर छक्का लगाना है.'
सहवाग ने यह भी कहा कि हालांकि उनकी सचिन तेंदुलकर से अच्छी दोस्ती है और वह उनके आदर्श हैं, फिर भी उन्होंने विराट कोहली को उनसे ऊपर रखा है. सहवाग बोले, 'सभी के पसंदीदा और मेरे आदर्श सचिन तेंदुलकर हैं. उनके साथ मैदान पर उतरने का एहसास ऐसा होता था. जैसे शेर के साथ जंगल में जा रहे हो. सबकी नजरें शेर पर होती थीं और मैं चुपचाप रन बना लेता था.'
सहवाग का मानना है कि विराट कोहली जैसी निरंतरता वाला खिलाड़ी भविष्य में शायद ही फिर कभी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, 'नंबर एक पर विराट कोहली हैं. विराट कोहली जैसा खिलाड़ी शायद ही आने वाले समय में देखने को मिले. जो इतना लगातार प्रदर्शन करने वाला हो. उन्हें 'चेज मास्टर' का टैग मिला है. शुरुआत में विराट कोहली आज जैसे नहीं थे. उन्होंने भी समय लिया और बहुत कुछ सीखा, लेकिन 2011-12 के बाद से वह पूरी तरह बदल गए. उनकी फिटनेस और निरंतरता में गजब का सुधार हुआ. उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं