विज्ञापन

Virat Kohli: चेज मास्टर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर

सिडनी में रोहित शर्मा की पारी के दम पर भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. भारत पहले ही सीरीज गंवा चुकी थी. ऐसे में उसने सिडनी में अपनी लाज जरूर बचाई. वहीं किंग कोहली ने इस मुकाबले में एक ऐसा कारनामा किया, जो वनडे में कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है.

Virat Kohli: चेज मास्टर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर
Virat Kohli: चेज मास्टर विराट कोहली के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • भारत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज दो एक से जीती.
  • विराट कोहली वनडे में सफल रन चेज के दौरान छह हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं.
  • कोहली ने सफल रन चेज में 108 मैचों में 6072 रन 89.29 की औसत और 96.48 की स्ट्राइक रेट से बनाए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Virat Kohli First Batsman 6000 ODI Runs While Sucessful Run Chase: रोहित शर्मा और विराट कोहली की पारियों के दम पर भारत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. हर्षित राणा की अगुवाई में गेंदबाजों की धमाकेदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 236 रनों पर रोक दिया. इसके जवाब में भारत ने 38.3 ओवरों में रोहित शर्मा की नाबाद 121 और विराट कोहली की नाबाद 74 रनों की पारी के दम पर 9 विकेट से घरेलू टीम को रौंद दिया. वहीं इस मैच में जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, वैसे ही विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी हो गया.

चेज मास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली वनडे अंतरराष्ट्रीय में सफल रन चेज के दौरान 6 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. कोहली से पहले कोई भी क्रिकेटर ऐसा नहीं कर पाया था. वनडे में सफल रन चेज में अब कोहली के नाम 108 मैचों की 102 पारियों में 89.29 की औसत और 96.48 की स्ट्राइक रेट से 6072 रन हैं.

कोहली 34 मौकों पर नाबाद लौटे हैं. कोहली के बल्ले से इस दौरान 24 शतक और 27 अर्द्धशतक आए हैं. कोहली सिर्फ तीन बार 0 पर पवेलियन लौटे हैं. जबकि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं. सचिन ने 127 मैचों की 124 पारियों में 5490 रन बनाए हैं. इस दौरान सचिन का औसत 55.45 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 90.08 का. सचिन के नाम 14 शतक और 31 अर्द्धशतक हैं.

रोहित-कोहली ने दिलाई गिल को वनडे की पहली जीत

रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई.  यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहली जीत है. गिल को इस सीरीज की शुरुआत से पहले रोहित की जगह वनडे टीम की कमान सौंपी गई थी.

एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने अगले मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है. दूसरी ओर, सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में 'शून्य' पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने10.2 ओवरों में 69 रन की साझेदारी की. गिल 26 गेंदों में एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए.

यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई. रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 59 रन की पारी खेली.

रेनेशॉ 58 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे, जबकि कैरी ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए. इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 सफलताएं हासिल कीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com