विज्ञापन

IND vs AUS LIVE Score: रोहित का नाबाद शतक, कोहली का नाबाद अर्द्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा

India vs Australia 3rd ODI Live Updates: सिडनी वनडे में रोहित शर्मा अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं जबकि किंग कोहली ने वनडे में सर्वाधिक रनों के मामले में संगाकार को पछाड़ गिया है.

IND vs AUS LIVE Score: रोहित का नाबाद शतक, कोहली का नाबाद अर्द्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा
Ind vs Aus 3rd ODI Match LIVE
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा
  • ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही इस प्रतिष्ठित वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है
  • मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम इस अंतिम मैच को जीतकर सीरीज में सफ़लता का रिकॉर्ड बनाना चाहती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Australia 3rd ODI Live Updates: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ रही है. क्रीज पर मौजूद रोहित शर्मा ने अपना शतक जड़ दिया है, जबकि किंग कोहली ने वनडे में सबसे अधिक रनों के मामले में कुमार संगाकार को पछाड़ दिया है और वो इस फॉर्मट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 30 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 183/1 है. भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए वह 26 गेंद में 24 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच एलेक्स कैरी ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 10.2 ओवरों की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन है.

टीम इंडिया को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य मिला है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 236 रन बनाने में कामयाब हुई है. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मैट रेनशॉ सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 58 गेंद में 56 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा मिचेल मार्श ने 41 रनों का योगदान दिया. भारत की तरफ से हर्षित राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. (Live Cricket Score)


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com