जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cp 2024) में सोमवार को सेमीफाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया के हाथों 21 रन से हार के बाद कंगारू पूर्व क्रिकेटरों के बीच खासा रोष है. निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पुराने क्रिकेटर अपनी टी की हार को बिल्कुल भी पचा नहीं पा रहे हैं. यह स्वाभाविक भी है कि जिस टीम का इतने सालों से दुनिया की क्रिकेट में दबदबा है, उसका सेमीफाइन में न पहुंचना खासा परेशान करने वाला है. अपनी टीम के मेगा इवेंट से बाहर होने के बाद से पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी टीम का पोस्टमार्टम कर दिया है. इसी कड़ी में पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर ब्रैड हॉग ने ऑस्ट्रेलिया टीम के मेगा टूर्नामेंट से बाहर होने की गंभीर वजह बताई हैं.
इस वजह से पिटाई खा गए स्टॉर्क
पूर्व क्रिकेटर और स्पिनर ब्रैड हॉग ने रोहित के हाथों तीसरे ही ओवर में 29 रन खाने वाले लेफ्टी पेसर मिचेल स्टॉर्क के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि वह तैयार नहीं थे और यह स्टॉर्क के साथ चिंता की बात है. उन्होंने कहा कि अगर गेंद स्विंग नहीं हो रही है, तो वह तेजी से अपनी गेंदों की लंबाई में बदलाव नहीं कर पाते. और रोहित के खिलाफ स्टॉर्क ने तेजी से गेंदों की लंबाई में बदलाव नहीं किया, तो इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी. हॉग ने कहा कि एक पल ऐसा भी आया, जब रोहित ने कदमों का इस्तेमाल किया. रोहित हवा के साथ प्रहार कर रहे थे या फिर यहां कोई स्विंग नहीं थी. ये वे पल थे, जब मुझे लगा कि ऑस्ट्रेलिया टीम परेशानी में थी. पूर्व लेफ्टआर्म स्पिर ने कंगारू टीम की हार के लिए खराब फील्डिंग को भी श्रेय दिया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
यह कैच छोड़ना पड़ा कंगारू टीम को भारी
उन्होंने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए संभवत: यह बात गलत गई कि उन्होंने समस्या का समाधान निकालने के बजाय घटित हो रही गलत बातों पर ध्यान देना शुरू कर दिया. संभवत: यही बात उनके लिए गलत गई. हॉग ने कहा कि पारी खत्म होने से कुछ देर पहले कप्तान मिचेल मार्श द्वारा हार्दिक पांड्या का कैच छोड़ना भी महंगा पड़ा. इसके बाद पांड्या ने अगली दस गेंदों पर 22 रन बनाए. जब आप मैच में वापसी करने के लिए संघर्ष कर रहे हो, तो आप पांड्या का कैच छोड़ना वहन नहीं कर सकते. यह कैच छोड़ना भी बहुत ही अहम था. हॉग ने अफगानिस्तान के हाथों मिली हार का भी जिक्र किया
कप्तान मार्श की भी खोल दी पोल
पूर्व क्रिकेटर बोले कि ऑस्ट्रेलिया ने अफगानी टीम को हल्के में लिया और यह भारी पड़ गया. इस मैच में टीम अपने सर्वश्रेष्ठ खेल में नहीं थी. मैदान पर उनकी फील्डिंग बहुत खराब थी. गेंदबाजी बहुत ही खराब थी. और दिन की समाप्ति पर अफगानिस्तान टीम जीत की हकदार थी. उन्होंने मार्श की कप्तानी पर कमेंट करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह टीम का भाई है. वह एंड्रूय सायमंट्स की तरह है. वह बहुत ही ज्यादा मजाकिया है. अगर टीम में कोई दरार है या कोई छोटी-मोटी परेशानी है, तो वह इसे भरने का काम करता है. इस लिहाज से वह ब्रो जैसा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं