- कहा-विराट के खिलाफ स्लेजिंग की तो पड़ेगा महंगा
- विराट कोहली के आक्रामक रवैये के हैं प्रशंसक
- नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को महत्वपूर्ण सलाह दी है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुके गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बल्लेबाजी प्रदर्शन की जमकर सराहना की है. इसके साथ ही उन्होंने स्लेजिंग के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई टीम को विराट कोहली के खिलाफ छींटाकशी नहीं करने की सलाह दे डाली है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कहा कि उकसाने पर विराट का प्रदर्शन सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम को विराट के खिलाफ ऐसा नहीं करना चाहिए वरना उस पर यह दांव विपरीत असर कर सकता है.
एडम गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को इन शब्दों के साथ दी बधाई..
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
गिलक्रिस्ट ने यह भी कहा कि वह विराट कोहली के आक्रामक रवैये के प्रशंसक हैं, हालांकि कुछ लोग कहते हैं कि टीम इंडिया के कप्तान कभी कभार हद पार कर देते हैं. गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘विराट ऐसे खिलाड़ी है जो अपनी टीम और देश को आगे बढ़ाने के प्रति जुनूनी हैं. मुझे उसकी कप्तानी में सकारात्मक चीज दिखायी देती है. ’गौरतलब है कि भारतीय टीम नवंबर से लेकर अगले साल जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जिसमें टीम चार टेस्ट मैच, तीन टी20 और इतने ही वनडे खेलेगी. कोहली के ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से कड़वे रिश्तों के बारे में पूछने पर गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय कप्तान पिछले दौरे के बाद से परिपक्व हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई दर्शक हमेशा प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को काफी परेशान कर देते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के अपने अंतिम दौरे के बाद विराट खिलाड़ी के तौर पर काफी परिपक्व हुए हैं.
IND vs ENG: इंग्लैंड में नाकामी से त्रस्त मुरली विजय ने लिया 'यह फैसला'
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कोहली की कप्तानी के बारे में गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने भारतीय कप्तान के सकारात्मक रवैये की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘मुझे विराट की कप्तानी की दृढ़ता बहुत पसंद हैं और वह जिस तरह से सकारात्मक रहकर टीम को अपने साथ आगे बढ़ाते हैं, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं. तकनीकी रूप से मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मैंने ज्यादा मैच नहीं देखे, सिर्फ इसकी मुख्य अंश ही देखे हैं.
वीडियो: मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली
हालांकि एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारत के पास के बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज तो हैं लेकिन उन्हें विदेश में टेस्ट सीरीज जीतने के लिये मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है. इंग्लैंड में वनडे सीरीज में गंवाने के बाद भारत टेस्ट सीरीज भी गंवा चुका है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ने कहा, ‘विदेशों में खेलना चुनौतीपूर्ण है. मेरा मानना है कि भारत के पास मजबूत गेंदबाजी इकाई और कुछ बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल हैं. उनमें विदेश में सीरीज जीतने की काबिलियत है, शायद उन्हें शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी मजबूत होने की जरूरत है.’ (इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं