India vs Australia 4th Test: टीम इंडिया के नए ओपनर के रूप में अपना कद ऊंचा करने में जुटे और पिछले तीन टेस्ट में दूसरा शतक जमाने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अहमदाबाद में जारी चौथे टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल (KL Rahul) को तो मैसेज भेज ही दिया कि अब उनकी वापसी तो लंबी जुदाई में तब्दील हो गयी है! इंदौर में 21 और 5 का स्कोर करने वाले गिल ने फिर से मिले एक और मौके को भुनाते हुए नॉथन लॉयन का शिकार बनने से पहले 128 रन की पारी खेलते हुए अपने 15वें टेस्ट में दूसरा शतक जड़ा. लंच के दौरान हुए ब्रेक में स्टार-स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने गिल की बल्लेबाजी करते हुए कहा कि शुभमन के पास बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले ज्यादा समय है.
SPECIAL STORIES:
क्रीज पर आते ही विराट कोहली ने सबसे पहले शतकवीर शुभमन गिल को दी बधाई, Photos Viral
सनी बोले कि गिल के पास बहुत ज्यादा समय है. जब वह डिफेंसिव स्ट्रोक खेलते हैं, जिस तरह से वह यहां तक कि मिशेल स्टॉर्क के खिलाफ आगे की ओर झुकते हैं, जिस तरह उनका बल्ला एकदम सीधा रहता है और फॉरवर्ड डिफेंस खेलते हैं, यह देखना बहुत ही सुखद होता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
Take a bow, Shubman Gill 🫡#INDvAUS #TeamIndia pic.twitter.com/M8U2gneid8
— BCCI (@BCCI) March 11, 2023
उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि उनके पास आत्मविश्वास है. वह केवल बैकफुट पर ही नहीं खेलते, बल्कि अच्छा खासा लंबा पैर भी बाहर निकालते हैं. गिल का डिफेंस बहुत ही मजबूत है. वहीं, वह अटैक भी शानदार करते हैं और टेस्ट क्रिकेट में आपको इसकी जरूरत होती है.
अपने समय के महान ओपनर ने कहा कि तेज गेंदबाज के खिलाफ आगे और पीछे आना-जाना आसान बात नहीं है, लेकिन वह गेंदों की लंबाई और दिशा को बहुत ही अच्छी तरह से पकड़ते हैं. गावस्कर ने कहा कि अगर किसी भी बल्लेबाज के पास मय है और उसने अगर अपने करियर को संभाला, तो वह भविष्य में आठ-दस हजार रन आराम से बना लेगा. बता दें कि साल 2012 में गाबा में मिली ऐतिहासिक जीत में गिल ने दूसरी पारी में 146 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली थी. वैसे व्हाइट-बॉल फौरमेट में उनके प्रदर्शन में अस्थिरता रही है. गिल ने हालिया समय में तेजी से सुधार जरूर किया है, लेकिन 15 टेस्ट मैचों में 33.08 का औसत वह बात है, जो गिल की क्षमता से मेल नहीं खाता है.
--- ये भी पढ़ें ---
* गंभीर के हेलमेट पर लगी गेंद, तो पुरानी 'दुश्मनी' भूला बैठे शाहिद अफरीदी, कुछ ऐसे बढ़ाया दोस्ती का हाथ, देखें Video
* 'अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट झटकते ही बना दिया महारिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं कर पाया था ऐसा
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं