विज्ञापन

IND vs AFG: शुभमन गिल ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी, मानव सुथार को पहली बार मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंढीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

IND vs AFG: शुभमन गिल ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी, मानव सुथार को पहली बार मिला मौका
शुभमन गिल ने जीता टॉस

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला न्यू चंढीगढ़ में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. युवा ऑलराउंडर मानव सुथार (Manav Suthar) को पहली टीम में चुना गया है. विपक्षी टीम के खिलाफ टॉस के जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे. गर्मी और उमस बहुत ज्यादा है. मैच के दौरान पिच धीरे-धीरे धीमी और उछाल कम होती जाएगी. यहां कप्तानी करना मेरे लिए काफी खास है. क्योंकि मैं यहीं खेलते हुए बड़ा हुआ हूं. मैच के लिए हमने काफी अच्छी तैयारी की है. इस मुकाबले के बाद हमारे पास नौ टेस्ट मैच हैं. जिसमें दो श्रीलंका और पांच घरेलू मैदान पर खेलने हैं. भारत और श्रीलंका में परिस्थितियां करीब-करीब समान होती हैं. हमें केवल सही संयोजन तलाशने की जरूरत है. मानव सुथार आज के मुकाबले से डेब्यू कर रहे हैं.'

वहीं विपक्षी टीम के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने टॉस गंवाने के बाद कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो पिच को देखते हुए हम भी पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे. हमें अच्छा खेल दिखाना होगा. क्योंकि टॉस हमारे हक में नहीं आया है. हम चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. चुनौतियां हमें पसंद हैं. हमने काफी अच्छी तैयारी की है. काबुल में हमारा एक अच्छा कैंप भी हुआ था. रिचर्ड पाइबस काफी सकारात्मक इंसान हैं. उनका सोचने का तरीका काफी सकारात्मक है. हमने प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनर्स को शामिल किया है. नांगेलिया खरोटे डेब्यू कर रहे हैं.'

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा. 

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी. 

यह भी पढ़ें- क्यों गई पंत की उप-कप्तानी, सुदर्शन या पडिक्कल तीसरे क्रम पर किसे मिलेगा मौका? गंभीर ने दिया सारे सवालों का जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com