विज्ञापन

अक्षर पटेल खास शतक के मुहाने पर, 3 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास, चहल-अश्विन कोई नहीं कर पाया था ऐसा

अक्षर पटेल जब आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकबाले में एक्शन में होंगे तो उनके निशाने पर एक खास शतक होगा और उसके लिए उन्हें सिर्फ 3 विकटों की जरूरत है.

अक्षर पटेल खास शतक के मुहाने पर, 3 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास, चहल-अश्विन कोई नहीं कर पाया था ऐसा
Axar Patel Need 3 Wickets for 100 T20I Wicket

भारतीय टीम आज आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर पहले ही इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुक्ता है. कोच सितांशु कोटक के बयान के बाद से वैभव के डेब्यू पर सस्पेंस बना हुआ है.  दूसरी तरफ यह सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक नए अध्याय की शुरुआत भी होगी. इन सब धुरंधरों के बीच अक्षर पटेल भी अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे, जिनके निशाने पर एक मेगा रिकॉर्ड भी होगा.

स्पेशल शतक के करीब अक्षर

अक्षर पटेल अगर आयरलैंड के खिलाफ आज के मुकाबले में 3 विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले पहले स्पिनर होंगे.  अक्षर पटेल ने भारत के लिए खेले 88 मैचों में 97 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.4 की रही है.

अक्षर पहले ही भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर हैं. भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनरों की बात करें तो अक्षर के बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर यजुवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 79 मैचों में 96 विकेट झटके हैं 8.2 की इकॉनमी से. जबकि तीसरे स्थान पर कुलदीप हैं, जिनके नाम 52 मैचों में 95 विकेट हैं.

अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या, ये तीन खिलाड़ी ही अभी तक भारत के लिए 100 या उससे अधिक विकेट झटक पाए हैं. अगर अक्षर शुक्रवार को 3 विकेट लेते हैं तो वह भी इस सूची में अपना नाम शामिल कर लेंगे. 

आयरलैंड के खिलाफ भारत का एकतरफा रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में आयलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा एकतरफा रहा है. साल 2009 से अब तक खेले गए सभी 8 मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं. भारत इस सीरीज में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगा.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

आयरलैंड की टीम: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीस, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

यह भी पढ़ें: पूरे इक्वाडोर में आज जीत की छुट्टी, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर का दिन- अमेरिका को तुर्किये ने और जर्मनी को इक्वाडोर ने हराया

यह भी पढ़ें: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल की जंग, नॉकआउट बना ये मुकाबला, ऐसा है समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Axar Rajeshbhai Patel, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com