Afghanistan Coach Jonathan Trott: भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में इससे पहले कभी नहीं देखा गया था. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में दो सुपर ओवर खेले गए. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मौका था, जब मैच के टाई होने के बाद पहला सुपर ओवर भी टाई हुआ और मैच के परिणाम के लिए दूसरा सुपर ओवर खेला गया. हालांकि, भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए डबल सुपर ओवर के दौरान नियमों को लेकर भी काफी भ्रम की स्थिति हुई, जिन्हें समय पर समझाया नहीं गया था.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान के 16 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 17 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने पांचवीं गेंद तक 15 रन बना लिए थे और आखिरी गेंद पर भारत को दो रन चाहिए थे. रोहित शर्मा ने इस दौरान मैदान से बाहर जाने का फैसला लिया और भारत के लिए आखिरी गेंद रिंकू सिंह ने खेली. रोहित शर्मा रिटायर हर्ट हुए या रिटायर आउट इसको लेकर भ्रम की स्थिति रही, जिसको लेकर बहस छिड़ी हुई है. अफगानिस्तान के कोच जॉनथन ट्रॉट भी सुपर ओवर के नियम समझने में असफल रहे. मैच के अंत में, ट्रॉट ने खुलासा किया कि खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच शायद ही कोई संवाद हुआ, जब दूसरा सुपर ओवर खेला जाना आवश्यक था.
जॉनथन ट्रॉट ने मैच के अंत में मीडिया से बात करते हुए कहा कि नए नियमों को ध्यान में लाया गया क्योंकि डबल सुपर ओवर पहले कभी नहीं खेला गया था. ट्रॉट ने कहा,"मुझे नहीं पता (रोहित रिटायर हर्ट हुए या बाहर). क्या कभी दो सुपर ओवर हुए हैं? मैं यही कहना चाह रहा हूं. हम नए नियम बनाते रहते हैं. मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि हम नियमों का परीक्षण करते रहे. हम दिशानिर्देशों का परीक्षण करते रहे."
जॉनथन ट्रॉट ने यहां तक खुलासा किया कि उन्हें यह तक नहीं मालूम था कि पहले सुपर ओवर में जिस गेंदबाज ने गेंदबाजी की है वो दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी नहीं कर सकता. ट्रॉट ने बताया कि ट्रॉट उनकी टीम को कभी भी ठीक से सूचित नहीं किया गया था.
अफगानिस्तान की टीम दूसरे सुपर ओवर में अज़मतुल्लाह उमरज़ई का फिर से उपयोग करना चाहती थी, लेकिन पहले सुपर ओवर में गेंदबाजी करने के कारण वह अयोग्य हो गए थे. ट्रॉट ने कहा,"इसके बारे में (नियम) सूचित नहीं किया गया था. हम चाहते थे कि अज़मत दूसरा ओवर दोबारा फेंके, लेकिन फरीद (अहमद) ने शानदार ओवर फेंका. लेकिन इन बातों को भविष्य में समझाया जाएगा और लिखित रूप में किया जाएगा." उन्होंने जोर देकर कहा,"अगर ये नियम हैं, तो यह बहुत अच्छा है. मुझे लगता है कि हमने अच्छा खेल खेला, और मुझे नहीं लगता कि ये (नियम) चर्चा का विषय होने चाहिए." बता दें, सुपर ओवर के नियम को 2019 में बदला गया था.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: "मुझे पता था कि अगर..." रवि बिश्नोई ने बताया सुपर ओवर को लेकर क्या था प्लान, कप्तान ने कही थी ये बात
यह भी पढ़ें: "हमारे दिमाग में 8-10 खिलाड़ी..." रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप की टीम को लेकर दिया दो टूक बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं