भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के नाबाद शतक और रिंकू सिंह के नाबाद अर्द्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 212 रन बनाए और अफगानिस्तान को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी 212 रन बनाए, जिसके चलते मैच टाई हुआ और विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर हुआ. अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने भी 16 रन बनाए. पहला सुपर ओवर भी टाई होने के बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ जिसमें भारत ने 11 रन बनाए. दूसरे सुपर ओवर में भारत के लिए गेंदबाजी कौन करेगा, इसको लेकर काफी देर तक माथापच्ची हुई.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
रोहित शर्मा ने पहले आवेश खान को गेंद थमाई थी और लग रहा था कि आवेश खान भारत के लिए गेंदबाजी करेंगे, लेकिन रोहित शर्मा ने आखिरी मौके पर अपना फैसला बदल लिया और गेंद रवि बिश्नोई को थमाई. रवि बिश्नोई ने पहली ही गेंद पर मोहम्मद नबी को आउट किया. रवि बिश्नोई ने इसके बाद तीसरी गेंद पर गुरबाज को पवेलियन की राह दिखाई और भारत को जीत दिला दी. वहीं मैच के बाद रवि बिश्नोई ने कहा कि वो काम पूरा करने को लेकर आश्वस्त थे.
रवि बिश्नोई ने कहा,"मैं और आवेश दोनों ही दूसरे सुपर ओवर के लिए तैयार थे. लेकिन जब रोहित भाई ने देखा कि दोनों दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो उन्होंने मुझे गेंदबाजी करने के लिए कहा."
रवि बिश्नोई ने कहा,"दबाव था, दिल की धड़कन तेज़ थी, लेकिन मैं काम पूरा करने को लेकर आश्वस्त था. मुझे कप्तान ने कहा था कि मैं गेंदबाजी करूंगा - मुझे पता था कि अगर मैं बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकूंगा तो उनके लिए यह आसान नहीं होगा, बैक-फुट पर शॉट मारना मुश्किल होगा. सुपर ओवर के दौरान बचाव करने में बहुत आनंद आता है. जिस तरह से गेंद मेरे हाथ से निकल रही है उससे मैं खुश हूं. मेरा एकमात्र विचार यह सुनिश्चित करना है कि बल्लेबाज खुद को केवल एक प्रकार की डिलीवरी का आदी न बना ले, मैंने नेट्स और घरेलू स्तर पर अपनी लेग-स्पिन पर काम किया है."
बिश्नोई ने आगे कहा,"मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं. मैं रणजी ट्रॉफी में भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा. मैं लेग ब्रेक गेंदबाजी करने की भी कोशिश कर रहा हूं. मुझे रणजी ट्रॉफी में गेंदबाजी करने में भी कुछ मदद मिली."
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: "हम सुपरओवर में..." अफगानिस्तान के कप्तान ने भारत से मिली हार के बाद दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: "हमारे दिमाग में 8-10 खिलाड़ी..." रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप की टीम को लेकर दिया दो टूक बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं