विज्ञापन

आखिर तक वैभव पर स्लेजिंग करते रहे श्रीलंकाई विशन हलम्बागे, ताजा वीडियो हुआ वायरल

भारत A को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बुधवार को अनिवार्य रूप से अफगानिस्तान A के खिलाफ मैच जीतना ही जीतना है, लेकिन सूर्यवंशी विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है

आखिर तक वैभव पर स्लेजिंग करते रहे श्रीलंकाई विशन हलम्बागे, ताजा वीडियो हुआ वायरल
बाईं तरफ टीवी कैमरे की तस्वीर है, जबकि दायीं तरफ वायरल हो रहे वीडियो की तस्वीर है
Source: Social media

श्रीलंका में खेली जा रही तीन देशों की A टीमों की भागीदारी वाली ट्राई सीरीज में मंगलवार को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और श्रीलंका 'A' के बीच लगभग हो गई हाथापाई की चर्चा एक स्तर और ऊपर चली गई है. रिपोर्ट के अनुसार वैभव पर विछले ही मैच से ही शब्दबाण दागने या स्लेचिंग करने वाले विशेन हलम्बागे के खिलाफ श्रीलंका बोर्ड ने कार्रवाई की है. हालांकि क्या कार्रवाई की है, यह साफ नहीं  हो पाया है. वहीं,  इसी बीच सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. और इसमें साफ देखा जा सकता है कि पहले ही मैच से वैभव को निशाना बनाने वाले हल्मबागे वैभव के पवेलियन जाते हुए भी वैभव पर फब्तियां कसना नहीं नहीं छोड़ा. 

आखिर तक 'प्यास' खत्म नहीं हुई हलम्बागे की

मैच खत्म होने के समय तस्वीरें आई थीं कि मामला खत्म होने के बाद भारत A के खिलाड़ी हाथ मिलाने की रस्म में व्यस्त हो गए. इसी के साथ ही मामला खत्म हो गया, लेकिन ऐसा नहीं ही था. पहले ही मैच (श्रीलंका A) से वैभव को निशाना बनाने वाले हल्मबागे की प्यास यहां तक भी खत्म नहीं ही हुई! और हाथ मिलान की रस्म शुरू होने के समय वैभव खासे आगे निकल गए, तब भी पीछे से उन पर फब्तियां कसना श्रीलंका ए के खिलाड़ी ने जारी रखा. इसके बाद वैभव फिर से जवाब देने के लिए रुक गए. लेकिन फिर किसी भारतीय खिलाड़ी ने वैभव का हाथ पकड़कर उन्हें आगे भेजा.

क्या असर दिखेगी वैभव की बैटिंग पर?

अब जब टीम इंडिया बुधवार को डांबुला में अफगानिस्तान A के खिलाफ करो या मरो का मैच खेलने जा रही है, तो सवाल यह है कि क्या इस विवाद की छाया टीम इंडिया A और खासकर वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेगी? क्या इससे वैभव की एप्रोच प्रभावित होगी? क्या वैभव और भारत A टीम खुद को इस विवाद से उबारते हुए उस जरूरी एप्रोच के साथ खेल पाएगी, जिसकी उन्हें इस मैच में जरूरत है?  ये वो तमाम सवाल हैं, जिनके साथ करोड़ों भारतीय फैंस रात को बिस्तर पर पर जाएंगे. और इसका सुबह मैच के समय ही मिल पाएगा. यह देखना होगा कि विवाद के बाद  वैभव का पिच पर अंदाज कैसा होता है? क्या वह इससे उबरकर पलटवार करेंगे? या फिर यह उनकी मनोदशा पर असर डालेगा. 

दांबुला विवाद: मुख्य तथ्य (IND A vs SL A)

विवरणतथ्य 
मुख्य खिलाड़ीवैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम विशेन हलम्बागे (श्रीलंका)
विवाद की वजहमैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा की गई तीखी स्लेजिंग
आधिकारिक कार्रवाईमैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश द्वारा विशेन हलम्बागे पर प्रतिबंध/जुर्माना
वायरल वीडियोइसमें दिखाया यया है कि हल्मबागे आखिर तक वैभव पर ताने कसते रहे

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई झड़प पर वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन लेगी BCCI? साफ हुई तस्वीर


 

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
डिप्टी न्यूज एडिटर
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज,लखनऊ... वीनू मांकड़ ट्रॉफी... और फिर कूच बिहार ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व करने के बाद, मनीष शर्मा का साल 2002 से राष्ट्रीय म... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India A, Afghanistan A, Cricket, Vishen Sasmith Halambage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com