Pakistan Coach Sarfaraz Ahmed: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, तो सबकी नजरें उन पर थीं. आम तौर पर कोच और खिलाड़ियों से मैदान पर क्रिकेट से जुड़ी बातें पूछी जाती हैं, लेकिन जब इमरान खान के बेटों वाले इंटरव्यू के मामले पर सवाल पूछा गया, तो सरफराज साफ तौर पर परेशान दिखे. पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज इस विषय से आगे बढ़ना चाहते थे. कई बार तो उन्होंने सवाल पूछे जाने से पहले ही जवाब दे दिए और कहा कि उनसे इस बारे में कोई सवाल न किया जाए.
प्रेस कांफ्रेंस में जब एक रिपोर्टर ने सरफराज से स्काई पर हुए उस इंटरव्यू के बारे में पूछा, जिसमें माइकल एथरटन ने इमरान खान के बेटों से बात की थी और जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत हुई थी, तो सरफराज ने अनजान बनने का नाटक किया. सवाल के जवाब में सरफ़राज़ ने कहा, "मुझे कुछ नहीं पता.. मैं बस मैच पर ध्यान दे रहा हूं."
वहीं, इसके अलावा जब रिपोर्टर ने पूछा कि क्या कभी ऐसा सुझाव दिया गया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल के दूसरे सेशन में मैदान पर नहीं उतरेंगे, क्योंकि PCB की चेतावनी के बावजूद स्काई ने इंटरव्यू जारी रखा, तो सरफराज ने सवाल पूरा भी नहीं होने दिया और कहने लगे, "नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं".लपाकिस्तान के हेड कोच ने कहा, "आप इंटरव्यू की बात कर रहे हैं? हमें इंटरव्यू के बारे में कुछ नहीं पता. सब ठीक है. हम उस समय लंच कर रहे थे."
Sarfaraz Ahmed said he and his players did not know about a Pakistan Cricket Board threat to the England and Wales Cricket Board over a Sky interview with the sons of Imran Khan.
— Test Match Special (@bbctms) August 28, 2026
During lunch on day one of the second Test, Sky Sports aired an interview with Suleiman and Kasim… pic.twitter.com/nxgWDjrYOc
सरफराज अहमद ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें और उनके खिलाड़ियों को इमरान खान के बेटों के साथ स्काई के इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को दी गई चेतावनी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं