विज्ञापन
3 months ago

T20 World Cup 2026 Trophy Tour: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होनी है और उससे पहले आईसीसी ट्रॉफी का टूर जारी है. बुधवार को आईसीसी ट्रॉफी एनडीटीवी के हेड क्वार्टर आएगी. इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन मौजूद रहेंगे जबकि पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ़ जूम से जुड़े रहेंगे. आईसीसी की यह ट्रॉफी इस तरह से डिजाइन की गई है, जिससे भ्रम पैदा करता है. यह भ्रम T20 फॉर्मेट की तेज़ रफ़्तार प्रकृति को दिखाता है. ट्रॉफी को बनाने में पांच अलग-अलग मेटल का इस्तेमाल किया गया है. एक मजेदार बात यह है कि किसी भी चैंपियन टीम को ट्रॉफी सौंपी नहीं जाती है. यह हमेशा आईसीसी के पास रहती है. विजेता टीम को ट्रॉफी की रेप्लिका दी जाती है.

T20 World Cup 2026 Live Updates: इटली क्रिकेट टीम चेन्नई पहुंची

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट पर सवाल, कोच गौतम गंभीर के रिएक्शन ने मचाई खलबली

T20 World Cup Trophy Tour Live: 'धोनी को दी गई फेक ट्रॉफी'

World Cup Trophy Controversy: 2 अप्रैल 2011… मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, 28 साल का इंतज़ार खत्म, और एमएस धोनी के छक्के के साथ भारत बना वर्ल्ड चैंपियन. पूरा देश जश्न में डूबा था, लेकिन इसी जश्न के बीच कुछ ही दिनों बाद एक ऐसी खबर आई, जिसने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया. खबर ये थी कि टीम इंडिया को जो वर्ल्ड कप ट्रॉफी दी गई थी, वो असली नहीं बल्कि नकली (रिप्लिका) थी.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत को दी गई ट्रॉफी असली वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं थी. दावा किया गया कि असली ट्रॉफी मुंबई कस्टम्स के पास फंसी हुई थी. तब बताया गया कि यह ट्रॉफी 29 मार्च 2011 को श्रीलंका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के बाद कोलंबो से मुंबई लाई गई थी. इसकी कीमत करीब 1.3 लाख डॉलर (लगभग 60 लाख रुपये) आंकी गई थी. कस्टम्स ने इस पर करीब 35% ड्यूटी (लगभग 15 लाख रुपये) मांगी, जिस वजह से ट्रॉफी रिलीज नहीं हो पाई.

असली और नकली में फर्क?

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि जो ट्रॉफी धोनी को दी गई थी, उसके नीचे का बेस काला और खाली था, जबकि असली ट्रॉफी के बेस पर अब तक के सभी वर्ल्ड कप विजेताओं के नाम लिखे होते हैं. इसी बात ने शक को और गहरा कर दिया.

T20 World Cup Trophy Tour Live: कितना होता है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का वजन?

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी शुरू में जब बनाई गई थी तब यह चांदी और रोडियम की हुआ करती थी. इसका वजन 12 किलो था और 57.15 सेंटीमीटर इसकी ऊंचाई थी.  2021 से टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का वजन 3.9 किलो कर दिया गया. इसकी ऊंचाई 51 सेंटीमीटर हो गई. अब इसका बेस सिल्वर प्लेट का होता है. पांच अलग तरह की धातु ट्रॉफी बनाने में इस्तेमाल होती है.

T20 World Cup Trophy Tour Live: ट्रॉफी की झलक का खत्म होगा इंतजार

T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने सफर को पूरी करती हुई अब आपके अपने पसंदीदा चैनल एनडीटीवी के हेडक्वार्टर पहुंचेगी, यहां से आप तक हम लाइव तस्वीरें पहुंचाएंगे.

T20 World Cup Trophy Tour Live: कैसे होता है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का निर्माण?

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को पूरी तरह हाथ से लंदन स्थित थॉमस लाइट की वर्कशॉप में बनाया जाता है.  प्रारंभिक स्केच और तकनीकी ड्रॉइंग तैयार की जाती है. संरचनात्मक मजबूती और संतुलन के लिए गणनाएं की जाती हैं. डिज़ाइन में कला और इंजीनियरिंग दोनों का समन्वय होता है. ट्रॉफी के 5 अलग-अलग मेटल हिस्से अलग-अलग तैयार किए जाते है. प्रत्येक हिस्से को अनुभवी कारीगर हाथ से आकार देते हैं. कई उपकरण 200 साल से भी पुराने पारंपरिक औज़ार होते हैं. बारीक नक्काशी मास्टर कारीगर करते हैं.

T20 World Cup Trophy Tour Live: किसने बनाई है वर्ल्ड कप की ट्रॉफी?

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को थॉमस लाइट नामक प्रतिष्ठित लंदन-आधारित कंपनी द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया है. यह कंपनी ब्रिटेन के राजा की ओर से रॉयल वारंट प्राप्त सिल्वरस्मिथ और गोल्डस्मिथ है. थॉमस लाइट ने 2021 में ट्रॉफी बनाई थी. इस कंपनी ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मेस, एमिरेट्स एफए कप, द हंड्रेड ट्रॉफी और वाइटैलिटी ब्लास्ट ट्रॉफी बनाई है.

T20 World Cup Trophy Tour Live: खास है आईसीसी ट्रॉफी

आईसीसी की यह ट्रॉफी इस तरह से डिजाइन की गई है, जिससे भ्रम पैदा करता है. यह भ्रम T20 फॉर्मेट की तेज़ रफ़्तार प्रकृति को दिखाता है. ट्ऱॉफी को बनाने में पांच अलग-अलग मेटल का इस्तेमाल किया गया है. एक मजेदार बात यह है कि किसी भी चैंपियन टीम को ट्रॉफी सौंपी नहीं जाती है. यह हमेशा आईसीसी के पास रहती है. विजेता टीम को ट्रॉफी की रेप्लिका दी जाती है.

T20 World Cup Trophy Tour Live: एनडीटीवी दफ्तर आएगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर पर हैं और इसके तरह वह बुधवार को एनडीटीवी दफ्तर आएगी. इस दौरान अतुल वासम और राशीद लतीफ रहेंगे.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com