- 'मौका मौका' करते नजर आए शाहरुख खान
- टीम इंडिया दुबई में भिड़ेगी पाकिस्तान के साथ
- T20 वर्ल्ड कप में पाक टीम से कभी नहीं हारी टीम इंडिया
आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) का सबसे हाई प्रेशर वाला मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले सभी की धड़कने तेज हो गई हैं. दोनों देशों के लोग अपनी-अपनी टीमों की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड में 'किंग खान' नाम से मशहुर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रही है.
यह भी पढ़ें-
VVS लक्ष्मण और इरफान पठान ने चुनी भारतीय प्लेइंग XI, अश्विन को नहीं दी जगह, देखें पूरी टीम
दरअसल सोशल मीडिया पर जमकर देखी जा रही यह वीडियो डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के प्रचार के लिए बनाया गया है. इस वीडियो में 'किंग खान' सोफे पर लेटकर पॉपकॉर्न खाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उनके सामने एक व्यक्ति मोबाइल फोन चलाता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान मोबाइल चलाते हुए व्यक्ति शाहरुख खान से बताता है, '24 तारीख को इंडिया पाकिस्तान का मैच है.' इसके जवाब में किंग खान कहते हैं, 'इस बार भी हम उनको मौका नहीं देंगे.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें-
IND Vs PAK: हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले राहुल चाहर के पिता ने बेटे को दिया खास संदेश
इसपर सामने बैठा व्यक्ति तंज कसते हुए शाहरुख खान से फिर कहता है, 'जैसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने हमें मौका नहीं दिया.' व्यक्ति के इस जवाब से शाहरुख खफा हो जाते हैं और पॉपकॉर्न फेंककर मारते हैं, लेकिन वह व्यक्ति समझदारी पूर्वक पॉपकॉर्न को जमीन पर गिरने के बजाय अपने मुंह में ले लेता और और शुकिया अदा करता है. इसके साथ ही स्क्रीन पर कोहली और बाबर आजम की इमेज आ जाती और बैक ग्राउंड से मशहुर सांग 'मौका मौका' बजने लगता है.
बता दें भारत और पाकिस्तान की टीम T20 वर्ल्ड कप में अबतक पांच बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान हर बार विपक्षी टीम को मुंह की खानी पड़ी है. पड़ोसी देश हर बार बड़ी उम्मीदों के साथ वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैदान में उतरता है, लेकिन टीम इंडिया को शिकस्त देने का सपना उसका हर बार चकनाचूर हो जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं