अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले महीने शुरू होने जा रहे World Cup 2023 के लिए इनामी राशि का ऐलान कर दिया है. कुल मिलाकर लीग चरण में 45 मुकाबले जीतने वाले सभी टीमों के लिए इनाम की व्यवस्था की गई है. कुल मिलाकर ICC ने मेगा इवेंट के लिए दस मिलियन अमेरिकी डॉलर (82,95,00,000 करोड़ रुपये) की इनामी रकम बांटने का फैसला किया है. और जो भी टीम विश्व कप का खिताब जीतेगा, उस टीम पर छप्पर फा़ड़ कर पैसा बरसने जा रहा है. पांच अक्टूबर से शुरू हो रही मेगा इवेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, इस तेज गेंदबाज का सपना टूटा, स्क्वॉड से बाहर
सेमीफाइनलिस्टों की भी चांदी
जहां उपविजेता टीम को दो मिलियन डॉलर (16,58,84,700) करोड़ रुपये इनाम में मिलेंगे, तो वहीं ICC द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम (कुल दो टीम) को आठ लाख डॉलर (6,63,65,520 रुपये) की रकम इनाम में मिलेगी. लेकिन खिताब जीतने वाली विजेता टीम पर पैसा छप्पर फाड़ कर बरसने जा रहा है. 2023 टाइटल जीतने वाली टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा चार मिलियन डॉलर (33,18,00000 करोड़ रुपये) इनाम की रकम के रूप में मिलेंगे.
लीग में हर विजेता टीम को रकम
अभी तक के सबसे बड़े वर्ल्ड कप में हर लीग मैच जीतने वाली टीम को इनामी रकम मिलने जा रही है. सभी टीमे राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. और इसमें शीर्ष चार टीम अंतिम चार में जगह बनाएंगी. ग्रुप स्टेज में जीतने वाली हर टीम को चालीस हजार डॉलर (33,18,062 लाख रुपये) मिलेंगे, तो वहीं सेमीफाइनल में न पहुंचने वाली प्रत्येक टीम या कहें कि एक तरह से प्रत्येक क्वार्टरफाइनलिस्ट को एक लाख डॉलर (82,95, 645 लाख रुपये) इनाम में दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं