विज्ञापन

घिरने लगे ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, इयान हीली ने कह दी यह बड़ी बात

कैमरून बेनक्राफ्ट के हालिया बयान के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गजों ने पैट कमिंस पर उंगली उठाना शुरू कर दिया है. शुरुआत दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली ने की है

घिरने लगे ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, इयान हीली ने कह दी यह बड़ी बात
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान हीली ने पैट कमिंस के बारे में अहम कमेंट किया है
source: X

हाल ही में उस्मान ख्वाजा की किताब 'सब्र' में साल 2018 में हुए सैंडपेपरगेट विवाद के विवाद एक के बाद एक दिग्गजों के समर्थन में बयान के बाद अब टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं. और पूर्व दिग्गजों ने उन्हें आडे़ हाथ लेना शुरू कर दिाय है. पूर्व विकेटकीपर इयान हीली ने चेतावनी दी है कि अब इस मामले में सजा पाए कैमरून बेनक्राफ्ट के बयान के बाद  पैट कमिंस को टेस्ट टीम का नेतृत्व करने में मुश्किल होगी. एक दिन पहले की बेनक्राफ्ट ने यह कहते हुए कमिंस की मुश्किलें बहुत बढ़ा दीं इस घटना में पूरी टीम शामिल थी. वहीं, उस्मान ने इतना खुलासा किया था कि पूरी टीम को मामले के बारे में पता था. 

बैनक्रॉफ्ट के नए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए हीली ने कहा, 'कमिंस कप्तान के रूप में अपना अधिकार बनाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें इस मुद्दे पर सीधे बात करनी होगी. मुझे लगता है कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट की बातों का दोबारा खंडन किए बिना, वह (कमिंस) टीम की कप्तानी करने में संघर्ष करेंगे.' उन्होंने कहा, 'उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ आपकी विश्वसनीयता का एक बड़ा हिस्सा छिन गया है. अब जबकि यह साबित हो गया है कि वह उतनी पूरी नहीं थी जितना पैट ने उसे पेश किया था.'

 क्या कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के पद से हट जाना चाहिए, तो हीली ने कहा कि उनका मानना है कि इसकी ज़रूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने 2018 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा इस विवाद को संभालने के तरीके पर सवाल उठाया. साल 1988 से 1999 के बीच 119 टेस्ट और 168 वनडे खेलने वाले 62 वर्षीय हीली ने कहा, 'नहीं उन्हें पद छोड़ने की ज़रूरत नहीं है. 2018 में जो हुआ उसके एक और घबराहट वाले दौर में मैं नहीं जाना चाहता. वह घबराहट थी और उन्होंने बेहद कम समय में एक जांच करने की कोशिश की. किसी से बात नहीं की. उसमें गुणवत्ता की कमी थी और वह बकवास थी और जल्दबाजी में तथा घबराहट में की गई थी.'

हीली ने कहा, 'अब मैं यह नहीं कह सकता कि उन्हें अभी पद छोड़ देना चाहिए या नहीं. क्या वह पद छोड़ेंगे? यह एक अलग बात हो सकती है. वह पद छोड़ सकते हैं.' हीली ने यह भी तर्क दिया कि ताज़ा खुलासों से कमिंस और ऑस्ट्रेलिया के अन्य गेंदबाज़ों जोश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क और नॉथन लॉयन की व्यक्तिगत विरासत को नुकसान पहुंच सकता है, जिन्होंने कहा था कि उन्हें बॉल-टैम्परिंग की योजना की जानकारी नहीं थी.

हीली ने कहा,'मैं कहूंगा कि इससे उनकी व्यक्तिगत विरासत पर दाग लगता है. मुझे नहीं लगता कि इससे उनके प्रदर्शन की विरासत पर दाग लगेगा. व्यक्तिगत रूप से अब वे उतने विश्वसनीय नहीं हैं जितने पहले हुआ करते थे, जब तक कि वे अगले कुछ दिनों में कुछ बड़ा बदलाव न करें.' हीली ने यह भी सुझाव दिया कि बॉल-टैम्परिंग पहले से मानी जा रही अवधि से कहीं अधिक समय से चल रही हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patrick James Cummins, Ian Healy, Usman Tariq Khawaja, Cameron Timothy Bancroft, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com