हैदराबाद:
भारतीय क्रिकेट टीम ने राजीव गांधी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत की पहली पारी के स्कोर 438 रनों के जवाब में मेहमान टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 106 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 133 रनों की जरूरत है।
भारत को मजबूती प्रदान करने में रविचंद्रन अश्विन (30/3) और प्रज्ञान ओझा ((25/2) की अहम भूमिका रही। इन दोनों के अलावा शतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा की बदौलत भारत ने दूसरे दिन मेहमान टीम पर हर लिहाज से दबाव बनाए रखा।
इससे पहले, भारत की पहली पारी चायकाल से ठीक पहले 438 रनों पर सिमट गई। पुजारा ने 159 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 73 रनों का योगदान दिया।
भारत के मजबूत योग के जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम के लिए ब्रैंडन मैक्लम और मार्टिन गुपटिल ने पारी की शुरुआत की। कुल योग में अभी 25 रन ही जुड़े थे कि मैक्लम को 22 रन के निजी योग पर ओझा ने विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया।
इसके बाद कुल योग में चार रन और जुड़े थे कि गुपटिल को अश्विन ने फारवर्ड शॉर्ट लेग पर कोहली के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। गुपटिल दो रन बना सके। यह कोहली का दूसरा कैच था।
कप्तान रॉस टेलर अभी कुछ समझ पाते कि दो रन के निजी योग पर उन्हें अश्विन ने कोहली के हाथों कैच करा कीवी टीम को बड़ा झटका दिया। इस तरह कोहली ने कैचों की हैट्रिक पूरी की।
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट डेनियल फ्लिन के रूप में गिरा, जिन्हें 16 रन के निजी योग पर अश्विन ने पगबाधा आउट किया।
जेम्स फ्रेंकलिन (नाबाद 31) और क्रूगर विक (नाबाद शून्य) विकेट पर हैं। मेहमान टीम पहली पारी की तुलना में भारत के अब तक 332 रन पीछे है।
एक समय ऐसा लगा था कि केन विलियमसन (32) और फ्रेंकलिन फिरकी के भंवरजाल में फंसी अपनी टीम को सस्ते में सिमटने से बचा लेंगे लेकिन दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले ओझा ने विलियमसन को स्लिप में वीरेंद्र सहवाग के हाथों कैच कराकर मेहमान टीम की इस उम्मीद को तोड़ दिया।
विलियम्सन और फ्रेंकलिन के बीच पांचवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। यह साझेदारी बड़ा स्वरूप लेते दिख रही थी क्योंकि विलियम्सन काफी अच्छी तरह भारतीय स्पिनरों को खेल रहे थे।
विलियम्सन ने अपनी पारी में 93 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। उनका विकेट 99 रन के कुल योग पर गिरा।
दूसरी ओर, इंडियन प्रीमियर लीग से हासिल भारतीय पिचों पर खेलने सम्बंधी अपने अनुभव के दम पर फ्रेंकलिन ने 75 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया है।
दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण निर्धारित समय से लगभग आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। भारत ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर पांच विकेट पर 307 रन बनाए थे। पहले दिन के नाबाद लौटे पुजारा (119) और धौनी (29) ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत की।
दोनों बल्लेबाजों ने सम्भलकर खेलते हुए छठे विकेट के लिए 127 रन जोड़े। अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे पुजारा को 159 रनों के निजी योग पर स्पिनर जीतन पटेल ने जेम्स फ्रेंकलिन के हाथों कैच कराया।
पुजारा ने 306 गेंदों पर 19 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद धोनी को 73 रन के निजी योग पर पटेल ने डग ब्रेसवेल के हाथों लपकवाया। धोनी ने 147 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया।
जहीर खान (0) ने निराश किया लेकिन अश्विन ने 37 रनों का योगदान दिया। भारत का अंतिम विकेट उमेश यादव (4) के रूप में गिरा। न्यूजीलैंड की ओर से पटेल ने चार जबकि बोल्ट ने तीन विकेट झटके। क्रिस मार्टिन और ब्रेसवेल के खाते में एक-एक विकेट गया।
उल्लेखनीय है कि भारत ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर पांच विकेट पर 307 रन बनाए थे जिनमें कोहली 58, विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 47, गौतम गम्भीर 22, सचिन तेंदुलकर 19 और सुरेश रैना के तीन रन शामिल थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारत बनाम न्यूजीलैंड, हैदराबाद टेस्ट, चेतेश्वर पुजारा, India Vs New Zealand, Hyderabad Cricket Test, Cheteshwar Pujara