विज्ञापन

'वह ऐसा फैसला कैसे ले सकते हैं', अश्विन ने उठाया दिल्ली के 16.50 करोड़ी खिलाड़ी पर सवाल

Ashwin's big question DC: अगर यह कहा जाए कि दिल्ली फिलहाल मेगा टूर्नामेंट में अपनी बदहाली की खुद जिम्मेदार ज्यादा है, तो यह एक बार को गलत नहीं ही होगा

'वह ऐसा फैसला कैसे ले सकते हैं', अश्विन ने उठाया दिल्ली के 16.50 करोड़ी खिलाड़ी पर सवाल
Ashwin's big question DC: रविचंद्रन अश्विन
X: social media

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Aswin) ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को आड़े हाथ लिया है.  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अश्विन ने कहा कि दिल्ली में मैच वाले दिन सहित पिछले दो दिनों तक बारिश हुई थी और पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प होता. बादलों से भरे मौसम में या जब बारिश के कारण पिच को कवर में रखा जाता है, तो ऐसे हालात में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को आमतौर पर मदद मिलती है.

'बैटिंग रही पूरी तरह से निराशाजनक'

मैच के बारे में आगे बात करते हुए अश्विन ने कहा, 'अक्षर की बल्लेबाजी पूरी तरह निराशाजनक रही है. दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 नीलामी से पहले अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. इस सीजन में उन्होंने 10 मैच खेले हैं, जिसमें 9 विकेट लिए हैं और वह सिर्फ 33 ही रन बना सकते हैं' अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अक्षर गेंद से ठीक दिखे, लेकिन इस साल उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह निराशाजनक रही है. वहीं, पिछले दो दिनों से दिल्ली में बारिश हो रही थी. विकेट कवर के नीचे थी. ऐसे में आप बल्लेबाजी कैसे चुन सकते हैं? उन्होंने मैच CSK को उपहार में दे दिया. अगर दिल्ली पहले गेंदबाजी करती, तो शायद मैच जीत सकती थी.' 

'हारने की एक और वजह ढूंढ ली'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप इम्पैक्ट चाहते हैं, तो आप अभिषेक पोरेल जwसे लेफ्ट-हैंडर की तरफ जा सकते हैं. उन्होंने यहां थोड़ी गलती की. टॉस का फैसला भी सही नहीं था. मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ज्यादा गलतियां कीं. यह एक बहुत अच्छी टीम है, अच्छा स्क्वॉड और अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने हारने का एक और कारण ढूंढ लिया. अक्षर को क्यूरेटर से बात करनी चाहिए, संबंध बनाना चाहिए और विकेट व परिस्थितियों के बारे में पूछना चाहिए.' 

दिल्ली कैपिटल्स की घरेलू मैदान पर बल्लेबाजी संघर्ष जारी रहा और टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सात विकेट पर सिर्फ 155 रन ही बना सकी. स्पिनरों को मदद देने वाली पिच पर, जहां कभी-कभी गेंद रुक कर आ रही थी, घरेलू बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवर में मैच जीत लिया, जहां संजू सैमसन ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:  'मैं हैरान हूं, मेरा दिमाग यह समझ ही नहीं पा रहा', मुंबई इंडियंस के खस्ताहाल पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabaorish Ravichandran, Ravichandran Ashwin, Delhi Capitals, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com