विज्ञापन

जयपुर में NEET परीक्षा में लड़की के पास मिला मोबाइल, शर्ट के अंदर से छिपाया था फोन

NEET की जिस परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिला है. वह परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले पहुंची थी. जब उस पर शक हुआ और तलाशी ली गई तो उसके पास मोबाइल बरामद हुआ. परीक्षार्थी ने शर्ट के अंदर मोबाइल छिपाकर रखा था.

जयपुर में NEET परीक्षा में लड़की के पास मिला मोबाइल, शर्ट के अंदर से छिपाया था फोन
NEET UG 2026: जयपुर में NEET परीक्षा में अभ्यर्थी के पास मिला मोबाइल (सांकेतिक तस्वीर)
IANS

NEET UG 2026: पेपर लीक और परीक्षा रद्द के बाद विवादों में आई NEET UG 2026 के रि-एग्जाम में बड़ा मामला सामने आया है. जयपुर के एक स्कूल में NEET परीक्षा देने पहुंची एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिला है. जैसे ही NEET अभ्यर्थी के पास परीक्षा के दौरान मोबाइल की मिलने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया. तुरंत डीसीपी और अन्य पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी ने शर्ट के अंदर मोबाइल छिपाकर रखा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

10 मिनट पहले पहुंची थी सेंटर

जानकारी के अनुसार, जयपुर के बिंदायका राजकीय स्कूल में आयोजित NEET री-एग्जाम के दौरान परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने का मामला सामने आया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परीक्षार्थी की पहचान गुर्जर की थड़ी निवासी एक लड़की के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले पहुंची थी.

5 बजे तलाशी के दौरान मिला मोबाइल

जब परीक्षा के दौरान महिला वीक्षक (Invigilator) को शक हुआ तो शाम करीब 5 बजे NEET की परीक्षा देने आई लड़की की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान शर्ट के अंदर छिपाकर रखा गया मोबाइल बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद परीक्षार्थी के परिजन भी परीक्षा केंद्र पहुंच गए. 

पुलिस की टीम जांच में जुटी 

सूचना पर डीसीपी प्रशांत किरण और अन्य पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे हैं. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मोबाइल परीक्षा के दौरान इस्तेमाल किया गया था या नहीं, मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

बता दें कि इससे पहले राजस्थान के अजमेर में NEET की परीक्षा से पहले विवाद देखने को मिला. शहर के सावित्री स्कूल परीक्षा केंद्र पर छात्रा एग्जाम देने पहुंची थी, लेकिन उसकी एंट्री के दौरान हंगामा हो गया. छात्रा ने हिजाब पहन रखा था, जिस पर विवाद हुआ. हालांकि, कुछ ही देर बाद एग्जाम देने की अनुमति दे दी गई. 

यह भी पढे़ं-

राजस्‍थान में छात्र को आया फोन, बोला- 30 हजार में NEET का पेपर ले लो

वेब सीरीज देख डॉक्टर बनने की ठानी जिद, 1st अटेम्ट में 448 नंबर; NEET अभ्यर्थी की कितनी मुश्किल रही तैयारी

लेखक के बारे में
img
सुशांत पारीक
इनपुट एडिटर, NDTV राजस्थान
दो दशकों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय सुशांत पारीक ने राजस्थान के गांवों, कस्बों और सत्ता के गलियारों से लेकर अपराध, राजनीति और आम आदमी के संघर्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET 2026, Neet Re Exam 2026, NEET UG 2026, Neet Exam Latest News, NEET UG 2026 Re Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com