BCCI Contract list 2024: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई (Shreyas Iyer And Ishan Kishan vs BCCI) की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (BCCI Contract) से बाहर कर दिया गया है. अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या दोनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हो पाएगी. दरअसल, इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब खेला जाने वाला है. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होना एक बड़ा झटका है. बता दें कि ईशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह नहीं दी गई थी. बता दें कि भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा था लेकिन इसके बाद भी ईशान अपनी घरेलू टीम झारखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट नहीं खेले थे. जिसके बाद वो बीसीसीआई के निशाने पर आ गए. बीसीसीआई से साफ तौर पर प्रेस रिलीज में बताया है कि जो खिलाड़ी टीम इंडिया की ओर से नहीं खेल रहे हैं उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना होगा, तभी जाकर उनके चयन के बारे में सोचा जाएगा. बीसीसीआई ने किशन और अय्यर को केंद्रीय अनुबंध से बाहर रखकर उन युवा खिलाड़ियों को कड़ा संदेश दिया है जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने के बजाय आईपीएल (IPL) अनुबंध हासिल करने पर अधिक ध्यान देते हैं.
यह भी पढ़ें: BCCI Annual Contract: "मुझे इसमें कोई संदेह नहीं..." रवि शास्त्री ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर लेकर दिया ये रिएक्शन
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: "BCCI Central Contract: इन 5 खिलाड़ियों की भी हुई अनुबंध से छुट्टी, इस खिलाड़ी को न लेना थोड़ा हैरानी भरा
कैसे होगी टीम इंडिया में एंट्री
अब सवाल उठता है कि क्या दोनों खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हो पाएगी. इसको लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि अनुबंध न मिलने के बाद भी अय्यर और किशन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुले हुए हैं. उदाहरण के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पिछले साल केंद्रीय अनुबंध से बाहर हो गए थे, लेकिन विश्व कप और अन्य टूर्नामेंट में वो न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए नजर आए थे. यानी अय्यर और ईशान का चयन अब भी टीम इंडिया में हो सकता है.
BCCI Contract में कैसे हो सकते हैं शामिल
दरअसल, बीसीसीआई ने नियम बनाया है कि जो भी खिलाड़ियों ने एक निश्चित अवधि के अंदर कम से कम तीन टेस्ट या आठ वनडे या 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हो उन्हें स्वत: ही सी ग्रेड में जगह मिल जाएगी. वहीं, दोनों खिलाड़ी इस बार आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. यदि आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद दोनों का चयन टीम इंडिया में होता है और वहां अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद लगातार टीम में बने रहते हैं तो उन्हें दोबारा सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल कर लिया जाएगा .
आईपीएल में कमाल दिखाकर करना होगा टीम इंडिया में एंट्री
मार्च में होने वाले आईपीएल के सीज़न में अय्यर और किशन के पास चयनकर्ताओं को आकर्षित करने का सबसे अच्छा मौका होगा. जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम में वापसी के लिए उन्हें सीज़न में असाधारण प्रदर्शन करना होगा. यदि अय्यर और किशन किसी भी प्रारूप में, जैसा कि नियम में बताया गया है, न्यूनतम मैचों में भाग लेते हैं तो दोनों को वर्तमान सीज़न के लिए ग्रेड C के अनुबंध में शामिल कर लिया जाएगा.अनुबंध वापस पाने के लिए, उन्हें भारत के लिए खेलना होगा और इसके लिए, इस जोड़ी को अभी से आने वाले हर टूर्नामेंट (घरेलू क्रिकेट) में बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को अपने परफॉर्मेंस से प्रभावित करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं