विज्ञापन

भारत के 10 Mr. India जिन्होंने अपनी फिटनेस से बनाई अलग पहचान

भारत में कई ऐसे मिस्टर इंडिया बने हैं जिन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नाम कमाया है. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही 10 मिस्टर इंडिया और उनका फिटनेस मंत्रा.

भारत के 10 Mr. India जिन्होंने अपनी फिटनेस से बनाई अलग पहचान
Mr. India जिनकी बॉडी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान.

Mr.India: अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया तो आप सबको याद ही होगी. इसमें उनके पास एक घड़ी होती है जिसको पहनकर वो गायब हो जाते हैं. ये फिल्म आज भी लोगों के बीच उतनी ही पसंद की जाती है. लोगों के लिए मिस्टर इंडिया का नाम आते ही दिमाग में एक ही सूरत घूमती है अनिल कपूर और उनकी जादुई घड़ी. लेकिन असल में मिस्टर इंडिया इससे अलग होते हैं. भारत में Mr. India का खिताब उन लोगों को दिया जाता है जो फिटनेस, डिसिप्लिन और समपर्ण से भरपूर होते हैं. यही है असल मिस्टर इंडिया की पहचान. ये वो लोग हैं जिन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत कर के अपने शरीर को एक अलग ही रूप और शेप दिया और लाखों लोगों को इंस्पायर किया है. जिम में घंटो पसीना बहाने से लेकर के एक डाइट को फॉलो करना. बॉडीबिल्जर्स हमेशा साबित करते हैं कि फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, बल्कि इसको अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना होता है. भारत में कई ऐसे मिस्टर इंडिया बने हैं जिन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नाम कमाया है. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही 10 मिस्टर इंडिया और उनका फिटनेस मंत्रा.

1. सुहास खामकर (Suhas Khamkar)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo Credit: Photo By Matthias Busse

सुहास खामकर 2012 के मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में 80 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. उनके फिटनेस मंत्र का राज है भारी वेट ट्रेनिंग और हाई प्रोटीन डाइट. बता दें कि सुहास ने सिर्फ मिस्टर इंडिया ही नहीं बल्कि Mr. Amateur Olympia भी जीत चुके हैं.

2. संग्राम चौगुले (Sangram Chougule)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikipedia

संग्राम चौगुले लगातार 6 बार मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. उनके फिटनेस मंत्र की बात करें तो वो एक स्ट्रिक्ट डाइट के साथ ही दिन में दो बार वर्कआउट करते हैं. संग्रान ने साल 2012 में Mr. Universe का खिताब भी अपने नाम किया है. 

2010गोवा
2011बेंगलुरु
2012हैदराबाद
2012कर्नाटक
2013केरल
2015गुजरात

3. राजेंद्रन मणि (Rajendran Mani)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikipedia

राजेंद्रन मणि ने 13 बार मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया है. उनके फिटनेस मंत्र की बात करें तो वो एयरफोर्स में कार्यरत रह चुके हैं इसलिए डिसिप्लिन और नेचुरन ट्रेनिंग उनकी फिटनेस का अहम हिस्सा है. 

ये भी पढ़ें: Home Workout and Food: घर पर बॉडी कैसे बनाएं, जानें मसल्स बनाने के लिए क्या खाएं और बिना जिम के कैसे फिट रहें

4. अरंबम बॉबी (Arambam Boby)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Social Media

अरंबम बॉबी भी 12 बार मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. 

5. मुरली कुमार (Murali Kumar)

Latest and Breaking News on NDTV

मुरली कुमार भारत के केरल राज्य के एक जाने-माने पेशेवर बॉडीबिल्डर हैं. वो दो बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं. उनके फिटनेस मंत्र की बात करें तो मिलिट्री अनुशासन और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. 

वरिंदर सिंह घुमन (Varinder Singh Ghuman)

Latest and Breaking News on NDTV

वरिंदर सिंह घुमन ने साल 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था. वो भारत के पहले IFBB प्रो बॉडीबिल्डर भी रह चुके थे.

7. प्रेमचंद डिग्रा (Premchand Degra)

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेमचंद डिग्रा फेमस भारतीय बॉडीबिल्डर हैं, जो 1988 में मिस्टर यूनिवर्स बने और 1990 में भारत सरकार द्वारा 'पद्म श्री' से सम्मानित हुए हैं. वो 9 बार मिस्टर इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं. 

8. किशन तिवारी (Kishan Tiwari)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Kishan Tiwari Facebook

किशन तिवारी भी क्लासिक कैटेगरी में मिस्टर इंडिया के विजेता बन चुके हैं. उनका फिटनेस मंत्र है सिंपल ट्रेनिंग और सही फॉर्म.

 9. राहुल आर एस (Rahul RS)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/ @rahul_r_s__

राहुल आर एस भी मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने कई बॉडी बिल्डिंग कांपटीशन में अपनी जीत का परचम लहराया है. 

10. चिथरेश नटेसन (Chitharesh Natesan)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/ @chithareshnatesan

चिथरेश नटेसन ने साल 2015 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था. इसके अलावा 019 में दक्षिण कोरिया में आयोजित वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिष्ठित मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय बने। उन्हें 'द इंडियन मॉन्स्टर' के नाम से जाना जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com