विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2021

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, आज भी होगी जांच

जाने-माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. अश्विन मेहता समेत डॉक्टरों की एक टीम ने गांगुली (48) की बृहस्पतिवार को एंजियोप्लास्टी की. इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था. अधिकारी ने कहा कि उन्हें ऑक्सीजन की मदद दी जा रही थी लेकिन स्थिति में सुधार को देखते हुए इसे अब हटा लिया गया है.

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, आज भी होगी जांच
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली
कोलकाता:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Gangulu) की हालत स्थिर है और बृहस्पतिवार रात उन्होंने अच्छी नींद ली. वहीं, डॉक्टर शुक्रवार को उनकी जरूरी चिकित्सकीय जांच करने की तैयारी कर रहे हैं. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया. पूर्व भारतीय कप्तान की एक दिन पहले फिर से एंजियोप्लास्टी हुई थी और उनके हृदय की धमनियों में अवरोध दूर करने के लिए दो और स्टेंट डाले गए थे.

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘सौरव गांगुली की हालत स्थिर है. उन्होंने रात में अच्छी नींद ली. उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक सामान्य हैं. डॉक्टर सुबह उनकी जरूरी जांच करेंगे.' अधिकारी ने बताया, ‘वरिष्ठ डॉक्टर उनकी सघन जांच करेंगे जिसके बाद उन्हें अन्य वार्ड में भेजने पर फैसला किया जाएगा.'

जाने-माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. अश्विन मेहता समेत डॉक्टरों की एक टीम ने गांगुली (48) की बृहस्पतिवार को एंजियोप्लास्टी की. इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था. अधिकारी ने कहा कि उन्हें ऑक्सीजन की मदद दी जा रही थी लेकिन स्थिति में सुधार को देखते हुए इसे अब हटा लिया गया है. हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण बुधवार को गांगुली एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे. इससे पहले भी उन्हें हल्का दिल का दौरा आया था और ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज' का पता चला था. उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी थी और एक स्टेंट डाला गया था.
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, Board Of Control For Cricket In India, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com