विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2015

अमला के बेहतरीन प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया

अमला के बेहतरीन प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला
डरबन: हाशिम अमला के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत के बाद सात विकेट 49 रन के भीतर गंवा दिए। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में अमला ने 48 रन बनाए और एबी डिविलियर्स और रिली रोसोयू के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। वह उस समय तेज गेंदबाज एडम मिल्ने का शिकार हुए, जब जीत के लिए पांच रन की दरकार थी।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने आठ ओवर में मार्टिन गुप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। कीवी टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन गुप्टिल के आउट होने के बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया।

गुप्टिल 42 रन बनाकर 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 102 रन था। गुप्टिल रन आउट हुए, जबकि अगली गेंद पर कोलिन मुनरो कैच थमा बैठे। दक्षिण अफ्रीका के लिए फांगिसो ने 29 रन देकर और डेविड वीस ने 24 रन देकर दो-दो विकेट लिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, क्रिकेट, टी-20 मैच, हाशिम अमला, हिन्दी समाचार, हिन्दी न्यूज, South Africa, New Zealand, Cricket, T-20 Match, Hashim Amla, Hindi News