विज्ञापन

CSK में शामिल होंगे हार्दिक पंड्या? 10 करोड़+ की डील, बदल जाएगा आईपीएल ट्रेड का इतिहास, रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

Hardik Pandya IPL Trade: हार्दिक पंड्या के CSK में जाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. एक नई रिपोर्ट में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संभावित डील और कैश ट्रांजैक्शन का दावा किया गया है, जिससे IPL फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.

CSK में शामिल होंगे हार्दिक पंड्या? 10 करोड़+ की डील, बदल जाएगा आईपीएल ट्रेड का इतिहास, रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
Hardik Pandya IPL Trade MI vs CSK: Hardik Pandya: क्या हार्दिक पांड्या का CSK जाना तय

Hardik Pandya:  हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए टीमें दांव-पेंच लगा रही है. खासकर सीएसके हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने को लेकर दिलचस्पी दिखा रही है और मुंबई इंडियंस को ऑफर देने शुरू कर दिए हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान से जुड़े ट्रेड डील में सीएसके से आयुष म्हात्रे और कैश की मांग की थी. हालांकि, खबर है कि सीएसके हार्दिक के बदले म्हात्रे को ट्रेड करने में दिलचस्पी नहीं रखती है.  इसके बजाय, उन्होंने मुंबई  इंडियंस के ऑलराउंडर के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे के साथ 10 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव सामने रखा है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस हार्दिक को दूसरी टीम में ट्रेड करके  एक बड़ा फायदा उठाने के बारे में सोच रही है. मुंबई इंडियंस चाह रही है कि वह हार्दिक के बदले अपनी टीम में शिवम दुबे और टॉप-ऑर्डर के उभरते हुए टैलेंटेड खिलाड़ी आयुष म्हात्रे शामिल करें, इसके लिए वह सीएसके से डील करने के लिए तैयार हैं.  हालांकि, माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स  म्हात्रे के भविष्य को लेकर बहुत सतर्क है.  19 साल के इस बल्लेबाज को छोड़ने में हिचकिचा रही है, CSK ने कथित तौर पर एक दूसरा विकल्प पेश किया है.  रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि सीएसके ने हार्दिक के साथ डील को पूरा करने के लिए शिवम दुबे,  डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये नकद देने का ऑफर दिया है. 

हार्दिक पंड्या की चांदी

अब अगर सीएसके के इस डील को मुंबई इंडियंस की टीम स्वीकार करती है तो हार्दिक का एसेट वैल्यूएशन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है, जिससे मुंबई इंडियंस को बड़ा फायदा हो सकता है. हार्दिक भारतीय क्रिकेट में एक बहुत ही खास खिलाड़ी हैं, वो किसी टीम के लिए एक मैच विजेता खिलाड़ी हो सकते हैं. वैसे, आईपीएल 2026 में उनके हालिया प्रदर्शन ने सवाल जरूर खड़े किए थे. लेकिन यदि सीएसके और मुंबई के बीच यह डील होती है तो यह दोनों टीमों के लिए काफी दिलचस्प होगा. 

हार्दिक को लेकर फैसला होगा दिसचस्प 

अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि हार्दिक पंड्या के लिए बनाए गए ऑफर का मुंबई इंडियंस क्या करती है. किसी भी टीम ने अभी तक आधिकारिक समझौते की पुष्टि नहीं की है, ऐसे में यह गतिरोध ट्रेड से जुड़ी एक आम दुविधा को उजागर करता है. इसके अलावा केकेआर भी हार्दिक को लेकर ट्रेड में शामिल हो सकता है. 

ये भी पढ़ें-'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया

ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे को धोते ही आईसीसी T20I टीम रैंकिंग में फिर से बॉस बना भारत, टॉप-5 में इन देशों का दबदबा

ये भी पढ़ें-अभिषेक पीछे, तिलक नंबर 1, पिछले 2 सालों में T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Mumbai Indians, Chennai Super Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com