Tilak Verma record in T20:भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 90 रन से हरा दिया. भारत की जीत में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस किया. ईशान किशन ने 44 गेंद पर 81 रन की पारी खेली तो वहीं, तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 का स्कोर खड़ा किया था जिसके बाद जिम्बाब्वे 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर आउट हो गई. भारत की ओर से यश ठाकुर, प्रिंस यादव ने दो -दो विकेट लिए तो वहीं, शिवम दुबे और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला. वहीं, अभिषेक शर्मा ने पार्ट टाइम गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे,
पिछले 2 सालों में T20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन
भारत की जीत में तिलक वर्मा ने एक खास कमाल अपने करियर में कर दिया है. पिछले 2 सालों में T20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में तिलक वर्मा पहले नंबर पर है. अबतक तिलक ने पिछले दो सालों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 पारियों में बल्लेबाजी की है और कुल 520 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस मामले में तिलक ने भारत के उन सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है जिन्हें टी-20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है. यही नहीं पिछले 2 सालों में T20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा का औसत सबसे ज्यादा है.
पिछले 2 सालों में T20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सर्वाधिक रन
- 520: तिलक (52 पारी)
- 504: अभिषेक (25 पारी)
- 360: सूर्यकुमार (28 पारी)
- 266: शिवम (33 पारी)
- 259: सैमसन (20 पारी)
- 231: किशन (26 पारी)
- 175: हार्दिक (29 पारी)
- 132: शुबमन (22 पारी)
- 101: सुंदर (25 पारी)
- 97: अक्षर (12 पारी)
धोनी से निकले आगे
इसके अलावा अपनी पारी के दौरान तिलक वर्मा एक खास रिकॉर्ड में धोनी से आगे निकल गए और अब सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. तिलक ने 58 मैचों की 55 पारियों में 1634 रन बनाए हैं. धोनी ने 98 मैच खेले थे और 85 पारियों में 1617 रन बनाए थे. धोनी निचले क्रम के बल्लेबाज थे और उन्होंने अपने लंबे करियर में 1282 गेंदों का सामना किया था. तिलक ने ज्यादातर मैचों में टॉप 4 में बल्लेबाजी की है और उन्होंने अब तक 1124 गेंदों का सामना किया है. तिलक साल के अंत तक 2000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं.
अबतक तिलक ने टी-20 इंटरनेशनल में 1634 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम दो शतक दर्ज है और 9 अर्धशतक शामिल हैं. अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 83 छक्के और 126 चौकेजमाए हैं. धोनी ने अपने करियर में दो अर्धशतक लगाए थे. उन्होंने T20I में कभी भी शतक नहीं लगाया है.
ये भी पढ़ें- 'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे को धोते ही आईसीसी T20I टीम रैंकिंग में फिर से बॉस बना भारत, टॉप-5 में इन देशों का दबदबा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं