विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2019

Harbhajan Singh ने टीम इंड‍िया के सेलेक्‍टरों पर लगाया पक्षपात का आरोप, क‍िया यह ट्वीट..

Harbhajan Singh: ऑफ स्‍प‍िनर हरभजन स‍िंह ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. हरभजन ने लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे मुंबई के बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव की अनदेखी के बाद सेलेक्‍टर्स पर जमकर गुस्‍सा उतारा है.

Harbhajan Singh ने टीम इंड‍िया के सेलेक्‍टरों पर लगाया पक्षपात का आरोप, क‍िया यह ट्वीट..
न्‍यूजीलैंड दौरे के ल‍िए भारत ए टीम में चयन न करने को लेकर Harbhajan Singh ने नाराजगी जताई है
  • सेलेक्‍टर ने न्‍यूजीलैंड दौरे के ल‍िए भारत ए टीम की है घोष‍ित
  • भारत ए की वनडे और बड़े फॉर्मेट में टीम में नहीं चुने गए हैं सूर्यकुमार
  • हरभजन ने कहा-सूर्यकुमार की गलती आख‍िर क्‍या है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ऑफ स्‍प‍िनर हरभजन स‍िंह (Harbhajan Singh)ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. हरभजन ने बल्‍लेबाजी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे मुंबई के बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव ( Suryakumar Yadav) की अनदेखी के बाद सेलेक्‍टर्स पर जमकर गुस्‍सा उतारा है. गौरतलब है क‍ि एमएसके प्रसाद के नेतृत्‍व वाली चयन सम‍ित‍ि ने सोमवार को ऑस्‍ट्रेल‍िया और श्रीलंका के ख‍िलाफ भारतीय टीम टीम के अलावा न्‍यूजीलैंड दौरे के ल‍िए भारत 'ए' टीम की घोषणा की है. भारत 'ए' की टीम में भी सूर्यकुमार को चयन के लायक नहीं समझा गया है. भज्‍जी ने इस मामले में नाराजगी का इजहार करते हुए ट्वीट क‍िया-चयनकर्ताओं के अलग-अलग ख‍िलाड़ि‍यों के ल‍िए अलग-अलग न‍ियम हैं. उन्‍होंने अपने ट्वीट में ल‍िखा, 'मुझे हैरानी हो रही क‍ि सूर्यकुमार यादव ने आाख‍िर क्‍या गलत क‍िया है. सूर्यकुमार दूसरे खिलाड़ियों की तरह ही रन बना रहे हैं जो कि इंड‍िया, इंडिया ए और इंडिया बी के लिए चयनित हो रहे हैं. अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम क्यों?'

हफीज की दो-टूक-अंडर 19 वर्ल्‍डकप में नसीम शाह को नहीं भेजे पाक‍िस्‍तान, बताया यह कारण..

गौरतलब है क‍ि इससे पहले नवंबर माह में भी वेस्‍टइंडीज के ख‍िलाफ घोष‍ित टीम से संजू सैमसन को ड्रॉप करने पर हरभजन अपनी नाखुशी जता चुके हैं. केरल से सांसद शश‍ि थरूर के इस बारे में क‍िए गए ट्वीट पर र‍िएक्‍शन देते हुए हरभजन ने सौरव गांगुली को टैग करते हुए ल‍िखा था, स‍िलेक्‍टर पैनल में बदलाव की जरूरत है, इसमें मजबूत लोग होने चाहि‍ए. चयनकर्ताओं ने न्‍यूजीलैंड दौरे के ल‍िए को भारत 'ए' की वनडे और चार द‍िवसीय मैच के ल‍िए टीम घोष‍ित की गई है, इसमें से क‍िसी टीम में सूर्यकुमार को जगह नहीं दी गई है.

दो अभ्यास मैचों और तीन वनडे मैचों के लिए भारत 'ए' टीम: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, अक्षर पटेल, राहुल चाहर, संदीप वारियर, ईशान पोरेल, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

पहले चार द‍िवसीय मैच के लिए भारत 'ए' टीम: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, प्रियंक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, हनुमा विहारी (कप्तान), केएस भरत, शिवम दुबे, शाहबाज नदीम, राहुल चाहर, संदीप वारियर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, इशान पोरेल और ईशान किशन.

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, हनुमा विहारी (कप्तान), केएस भारत, शिवम दुबे, आर अश्विन, शाहबाज नदीम, संदीप वारियर, अवेश खान, मोहम्मद सिराज और ईशान पोरेल.

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com