रोहित शर्मा 25 टेस्ट मैचों में अब तक 39.97 की औसत से 1479 रन ही बना पाए हैं (फाइल फोटो)
- कहा-अब बाकी चबे टेस्ट करियर का लुत्फ उठाना चाहता हूं
- उतार-चढ़ाव भरे टेस्ट करियर को लेकर ज्यादा नहीं सोचता
- मेरा उसूल है, जो भी मौका मिले उसका पूरा फायदा उठाओ
मुंबई:
सीमित ओवरों के क्रिकेट में देश के शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि अपने उतार-चढ़ाव वाले टेस्ट करियर को लेकर वे बहुत ज्यादा नहीं सोचते क्योंकि उनका आधा करियर बीत चुका है. रोहित अब केवल अपने बाकी बचे करियर का पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में अपने कमतर रिकॉर्ड के बारे में कहा, ‘एक खिलाड़ी के रूप में आपके पास सीमित समय होता है. मैंने इसमें से लगभग आधा समय गुजार चुका हूं. बाकी बचे आधे समय को यह सोचकर बिताने का कोई मतलब नहीं है कि मुझे चुना जाएगा या नहीं. मैं इस सिद्वांत के साथ आगे बढ़ता हूं कि मेरे पास जो भी मौका है उसका पूरा फायदा उठाओ.’दक्षिण अफ्रीका के दौरे में लचर प्रदर्शन के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिये टीम में नहीं चुना गया.
यह भी पढ़ें: IPL 2018: खत्म हुआ MI का अभियान, रोहित शर्मा ने बनाया यह 'अनचाहा' रिकॉर्ड
सीमित ओवरों में प्रभावशाली रिकॉर्ड के कारण 'हिटमैन' के नाम से लोकप्रिय हो चुके रोहित वनडे इंटरनेशनल मैचों में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. हालांकि वनडे मैचों की तुलना में उनका टेस्ट मैच का रिकॉर्ड साधारण ही रहा है. मुंबई के रोहित 25 टेस्ट मैचों में अब तक 39.97 की औसत से 1479 रन ही बना पाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में चयनकर्ताओं की अनदेखी से रोहित को कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने कहा कि वह करियर के उस दौर में है जहां वह चयन को लेकर नहीं सोच सकते.
यह भी पढ़ें: दो रन आउट कराने पर रोहित शर्मा ट्रोल, लोग बोले 'चाहता क्या है शर्माजी का लड़का'
उन्होंने कहा , ‘मैं उस दौर में नहीं हूं जहां मुझे इस पर चिंता करनी पड़े कि मुझे चुना जाएगा या नहीं. मुझे अपने खेल का लुत्फ उठाने की जरूरत है. मेरे करियर के पहले पांच छह साल ऐसे थे जब मैं यह सोचता था कि क्या मुझे चुना जाएगा. क्या मैं खेलूंगा. अब यह खेल का लुत्फ उठाने से जुड़ा है.’
वीडियो: स्मिथ को जोरदार वापसी करते देखना चाहते हैं रोहित शर्मा
रोहित से जब पूछा गया कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर किए जाने से हैरान हैं , उन्होंने कहा , ‘नहीं. जैसा मैंने पहले कहा कि मैं केवल अपने खेल का लुत्फ उठा सकता हूं. किसी चीज को लेकर खेद जताने का समय नहीं है. पहले मेरे पास खेद जताने का पर्याप्त समय था. आगे हमें बड़े टूर्नामेंटों में खेलना है , बेहतर यही होगा कि हम उस पर ध्यान दें. ’ (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rohit Sharma, India Vs Afghanistan Test, Test Record