गुरनूर बराड़ ने कमाल कर दिया है. ईडन पार्क में उन्होंने अपनी ही गेंद पर एक हैरतअंगेज कैच लपकते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. 26 वर्षीय स्टार की तरफ से यह कमाल का प्रदर्शन 17वें ओवर में देखने को मिला. पारी की आखिरी गेंद उन्होंने फुल लेंथ डाली थी, जो कि टप्पा खाने के बाद ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी. यहां टॉम लेथम ने ड्राइव लगाने का प्रयास किया. मगर गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए हवा में उछल गई. जहां गुरनूर बरार ने बायें हाथ से शानदार कैच लपकते हुए हर किसी को हैरान कर दिया.
पहले वनडे में केवल तीन रन बना पाए टॉम लेथम
न्यूजीलैंड के क्रिकेट प्रेमियों को ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टॉम लेथम से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह उन उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकामयाब रहे. छठवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरने लेथम ने पहले वनडे मुकाबलों में कुल 11 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 27.27 की स्ट्राइक रेट से तीन रन ही बना पाए. कीवी टीम की तरफ से वह चौथे बल्लेबाज के रूप में 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर 84 रन के कुल योग पर आउट हुए.
Gurnoor Brar with a moment of brilliance! 🤩 A stunning left-handed grab to dismiss Tom Latham off his own bowling. 🤯 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
टॉम लेथम का वनडे करियर
टॉम लेथम ने न्यूजीलैंड की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 172 वनडे मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से 159 पारियों में 4667 रन निकले हैं. लेथम के नाम वनडे में आठ शतक और 27 अर्धशतक दर्ज है. 145 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: मोहम्मद सिराज क्यों नहीं खेल रहे पहला वनडे? मैच से बाहर होने की आ गई वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं