विज्ञापन

गले पर लगी बाउंसर, दर्द से तड़प उठे गुरनूर बराड़, VIDEO

क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन मैट हेनरी की खतरनाक बाउंसर गुरनूर बराड़ के कॉलर बोन और गले के पास जा लगी. गेंद लगते ही भारतीय बल्लेबाज दर्द से कराह उठे. इस डरावनी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गले पर लगी बाउंसर, दर्द से तड़प उठे गुरनूर बराड़, VIDEO
गुरनूर बराड़ हुए चोटिल
@SonySportsNetwk/X

क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन 72वें ओवर की पहली गेंद पर एक डरावना नजारा देखने को मिला. मेजबान टीम न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं भारतीय टीम की तरफ से गुरनूर बराड़ बल्लेबाजी कर रहे थे. हेनरी ने ओवर की पहली ही गेंद तेज तर्रार गति से बराड़ के सामने डाली, जो कि उनके बल्ले को छकाते हुए सीधे उनके कॉलर बोन और गले के निचले हिस्से से जा टकराई. जिसके बाद वह बीच मैदान में ही दर्द से चीख उठे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

फिजियो ने चोट का लिया जायजा 

गुरनूर बराड़ के चोटिल होते ही तुरंत मैदान में दौड़कर फिजियो पहुंचे. जहां उन्होंने बराड़ के कॉलर बोन के पास प्रभावित हिस्से को दबाकर देखा. स्थिति संतोषजनक लगने क बाद उन्होंने चोट वाले स्थान पर टेप लगाया. इस दौरान बराड़ को अपने गले में पहने सोने की चेन को दांतों से दबाते हुए देखा गया. इलाज के बाद वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए खड़े हुए और अपनी पारी को आगे बढ़ाया. हालांकि, उसके बाद वह उस कॉन्फिडेंस में नजर नहीं आए, जो चोट से पहले वह नजर आ रहे थे. 

बराड़ पर हावी नजर आ रहे हैं हेनरी

मैट हेनरी की बाउंसर से बराड़ को परेशानी होने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी वह हेनरी के खिलाफ संघर्ष करते हुए ही नजर आए हैं. टेस्ट सीरीज से पहले वनडे सीरीज में भी हेनरी ने उन्हें काफी तंग किया था. माउंट माउंगानुई में खेले गये चौथे वनडे मुकाबले में हेनरी ने उनके खिलाफ बाउंसर का काफी इस्तेमाल किया था. उसके बाद यॉर्कर डालते हुए उनका ऑफ स्टंप उड़ा डाला था. 

10 रन बना पाए गुरनूर बराड़ 

क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में गुरनूर बराड़ ने 10वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 46 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 21.73 की स्ट्राइक रेट से 10 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका देखने को मिला. 

यह भी पढ़ें- 'वह बहुत जोशीला लड़का है', सिराज के बाहर होने से कपिल देव भी हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Gurnoor Singh Brar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com