विज्ञापन
1 hour ago

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 25th Match Fans Commentary: एक तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसे अभी भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है, तो दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस जो जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बेकरार है. कोलकाता आखिर कहां गलती कर रही है? क्या टीम को कैमरून ग्रीन को ड्रॉप कर देना चाहिए? या फिर उन्हें और मौके देने चाहिए? ग्रीन के अलावा सवाल फिन एलन को लेकर भी है? कोलकात ने पिछले मैच में अपनी बल्लेबाजी में पूरी तरह से बदलाव किया था, लेकिन यह काम नहीं आया? क्या आज भी उसी प्लान पर टीम मैनेजमेंट चलेगा? देखना बड़ा दिलचस्प होने वाला है.  अगर आप भी क्रिकेट के वो वाले फैन जो सिर्फ मैच नहीं देखते बल्कि उसके हर खास मोमेंट पर रखते हैं अपनी एक्सपर्ट्स वाली राय, कभी साथ देखने वालों के बीच तो कभी सोशल मीडिया पर. अगर आपका जवाब ‘हां' है तो ndtv.in लाया है आपके लिए मौका, जहां आपकी राय सिर्फ आपके दोस्तों और फॉलोअर्स तक नहीं बल्कि पहुंचेगी लाखों रीडर्स तक. आपको बस इतना करना है कि आज के टी-20 मैच के दौरान ट्विटर यानी एक्स या फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करें तो उसके साथ हैशटैग #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का इस्तेमाल जरूर करें. हमारी टीम आपकी इस पोस्ट को शामिल करेगी ndtv.in पर मैच के लाइव कमेंट्री ब्लॉग में. तो देर किस बात की, निकालिए अपने अंदर के क्रिकेट एक्सपर्ट को बाहर, मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कीजिए अपनी राय #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ पोस्ट और पहुंचाइये अपनी बात को एनडीटीवी के लाखों रीडर्स तक.

#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: गुजरात लगाएगी जीत की हैट्रिक?

क्या गुजरात जीत की हैट्रिक लगाएगी. लगातार दो मैचों में जीत के बाद शुभमन गिल एंड कंपनी का आत्मविश्वास काफी मजबूत होगा. वह आज एक और जीत दर्ज करने उतरेगी. 

#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: क्या कोलकाता को मिलेगी पहली जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स सीजन की पहली जीत के इंतजार में है. उसने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है. अगर एक और मुकाबले में उसे हार मिली तो इस बार प्लेऑफ में पहुंचने का सपना उसका टूट सकता है. कोलकाता की पूरी कोशिश होगी कि वह जीत के साथ अपनी संभावनाएं जिंदा रखें. आप #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ बताइए कि आपकी राय क्या है

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com