GT vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने अर्द्धशतक लगाया. यह मौजूदा सीजन में उनका लगातार तीसरा अर्द्धशतक है. इस फिफ्टी के साथ उन्होंने गुजरात के कप्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और अब उनकी नजरें कप्तान गिल को पीछे छोड़ने की होगी. सुदर्शन ने ना सिर्फ अर्द्धशतक लगाकर टीम की पारी को संभाला, बल्कि अब वह ऑरेंज कैप होल्डर भी हो गए हैं.
प्लेऑफ से पहले धुरंधर फॉर्म में सुदर्शन
बात अगर उनकी पिछली छह पारियों की करें तो यह बल्लेबाज सिर्फ एक बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. बाकी के मुकाबलों में उन्होंने 50 या उससे अधिक रन बनाए. सुदर्शन ने बेंगलुरु के खिलाफ शतक ठोका था. इसके बाद उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 87 रन बनाए. बेंगलुरु के खिलाफ इस बार वह फ्लॉप हुए थे और सिर्फ 6 रन बना पाए. लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले मैच में फिर वापसी की और पंजाब के खिलाफ 57, राजस्थान के खिलाफ 57 रन बनाए जबकि मंगलवार को उन्होंने 61 रनों की पारी खेली.
शुभमन गिल के पहुंचे बराबर
गुजरात के लिए लगातार मैचों में अर्द्धशतक लगाने के मामले में अब सुदर्शन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर हार्दिक हैं. जिन्होंने 2022 सीजन में ऐसा किया था, जब उन्होंने लगातार तीन मैचों में 50 से अधिक रन बनाए थे. बड़ी बात यह है कि सुदर्शन ने दूसरी बार ऐसा किया है. जबकि कप्तान गिल भी दो बार ऐसा कर चुके हैं. सुदर्शन ने इससे पहले पिछले सीजन में ऐसा किया था. जबकि इस सीजन में उन्होंने फिर ऐसा किया. वहीं गिल ने भी बीते दो सीजन में यह कारनामा किया है. सुदर्शन अगर अगले मुकाबले में फिर 50 या उससे अधिक रन बनाते हैं तो वह इस लिस्ट में हार्दिक और गिल को पछाड़ नंबर-1 बन जाएंगे.
यह भी पढ़ें: PAK vs BAN 1st Test: 'हम ऐसा करने में फेल हो गए...' करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने बताया कहां हुई चूक
यह भी पढ़ें: PAK vs BAN 1st Test: सलमान आगा ने दिया बांग्लादेश था ओपन चैलेंज, 24 घंटे के अंदर धूल चाटता दिखा पाकिस्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं