- अभी तक चटका चुके हैं कुल मिलाकर 18 विकेट
- टूर्नामेंट के सबसे सफल बॉलरों की होड़ में हैं शमी
- राजस्थानियों को रहना होगा सावधान
जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में मोम्मद शमी को लेकर एक खास बात सामने आयी है. और वह यह है कि शमी ने पावर-प्ले (शुरुआती 6 ओवर) में शमी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. और जब मंगलवार को प्ले-ऑफ के तहत पहले क्वालीफायर के तहत गुजरात और राजस्थान आमने-सामने होंगे, तो नजरें फिर से मोहम्मद शमी पर लगी होंगी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर से पूर्व उन्होंने वर्चुअल बातचीत में कहा,‘टी20 क्रिकेट में हमारा फोकस विविधता पर होता है. धीमी गेंद, बाउंसर, लेकिन मेरा मानना है कि सही जगह पर गेंद डालने से रन बनाना मुश्किल हो जाता है. मेरी हमेशा यही रणनीति रहती है.'उन्होंने कहा, ‘कुछ ओवरों के बाद सफेद गेंद स्विंग नहीं लेती है. ऐसे में नयी गेंद के साथ मेरी यही रणनीति रहती है । यह सब अनुभव की बात है । लाइन और लैंग्थ पर नियंत्रण बेहद जरूरी है. टी20 प्रारूप में खेलते समय दिमाग में बहुत कुछ चलता रहता है.'शमी ने पावरप्ले के ओवरों में 11 विकेट लिये हैं.
यह भी पढ़ें: उमरान ने मेंटोर इरफान के साथ मनाया चयन का जश्न, 5 कदमों में जाने पेसर की फर्श से अर्श की कहानी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शमी ने कहा कि उनकी टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जिससे पावरप्ले में प्रदर्शन अच्छा रहा है. उन्होंने कहा,‘पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने से मैच पर पकड़ बन जाती है.'शमी ने ईडन गार्डन पर ही अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. उन्होंने कहा, ‘इस मैदान को मैं अच्छी तरह समझता हूं और यहां खेलने का अहसास ही अलग है. ईडन पर दर्शकों के सामने एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है.' शमी के सामने चुनौती आरेंज कैपधारी जोस बटलर के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी लेकिन वह इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘एक खिलाड़ी के तौर पर आप बल्लेबाज के बारे में ज्यादा नहीं सोचते. हर बल्लेबाज की एक कमजोरी होती है. आपको अपने हुनर पर भरोसा रखना होता है और मैं वही करता हूं.'
लीग राउंड में कुछ ऐसा रहा शमी का प्रदर्शन
मोहम्मद शमी जारी संस्करण के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. प्ले-ऑफ से पहले तक खेले 14 लीग मैचों में शमी ने फेंके 53 ओवरों में 412 रन देकर 18 विकेट चटकाए हैं. और उनका इकॉ. रेट भी 7.77 का रहा है. और गुजरात अगर फाइनल तक पहुंचता है, तो वह टूर्नामेंट के सबसे कामयाब गेंदबाज भी बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जो अर्शदीप में दिखा, वह पहले केवल जहीर और नेहरा में ही दिखाई पड़ा, सहवाग ने कहा, और यही बना चयन का आधार
खासी मोटी रकम पर खरीदा था गुजरात ने
शमी साल 2013 से आईपीएल का हिस्सा हैं, लेकिन वास्तव में सफलता उन्हें सफलता साल 2019 से मिलनी शुरू हुयी. इस साल से अभी तक यह लगातार चौथा साल है, जब उन्होंने सभी 14 लीग मैच खेले हैं. साल 2018 में उन्हें दिल्ली से सालाना 3 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन अगले साल प्रदर्शन बेहतर हुआ, तो पंजाब ने उन्हें साल 2020 और 21 के लिए 4.80 करोड़ हर साल चुकाए. वहीं, गुजरात ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा और अपने प्रदर्शन से शमी ने वैसे वसूल करा दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं