विज्ञापन
4 minutes ago

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब हुई है. कोलकाता ने 32 के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे,  अंगकृष रघुवंशी और टिम सिफर्ट के विकेट गंवा दिए हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. कोलकाता इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है, जबकि गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है.

आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सीफ़र्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

केकेआर इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, फ़िन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी और वरुण चक्रवर्ती. 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान, साई सुदर्शन, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

जीटी इम्पैक्ट सब: जेसन होल्डर, शाहरुख ख़ान, मानव सुधार, कुलवंत खेजरोलिया और अनुज रावत.

GT vs KKR LIVE Score: प्रसिद्ध का महंगा ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा को अटैक पर लगाया गया. उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए हैं. पॉवेल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. कोलकाता का स्कोर 50 के करीब है. कोलकाता को अगर उस स्कोर तक पहुंचना है, जहां से वो लड़ाई लड़ सके, उसके लिए जरूरी  है कि पॉवेल या ग्रीन में से कोई आखिरी तक क्रीज पर रहे. 
7.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 48/3

GT vs KKR LIVE Score: पावरप्ले पूरा

कोलकाता का दम पावरप्ले में ही निकलता हुआ दिख रहा है. गुजरात के होम ग्राउंड पर सिराज और रबाडा ने पावरप्ले में 3 विकेट निकाल लिए है. पिछले ओवर से सिर्फ 1 रन आया है. दूसरे ओवर को छोड़कर कोलकाता पावरप्ले में किसी अन्य ओवर में 10 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. ग्रीन और पॉवेल को दमदार पारी खेलनी होगी.
6.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 37-3

GT vs KKR LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर

अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. कोलकाता की हालत बदतर होती जा रही है. पिछले ओवर में सिराज की गेंद पर जोरदार अपील हुई थी और अंपायर ने उंगली भी उठाई थी. कैमरून ग्रीन ने रिव्यू लिया था और इससे बचे थे. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. 
5.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 36/3

GT vs KKR LIVE Score: कोलकाता को तीसरा झटका

कोलकाता को तीसरा झटका लगा है. टिम सिफर्ट को जाना होगा. पावरप्ले के अंदर तीसरा झटका लगता हुआ कोलकाता को. टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट और वाइड गेंद. सिफर्ट ने पॉइंट की तरफ कट किया और फिलिप्स ने सर्कल के अंदर सेफ कैच लपका. उन्हें एक इंच भी हिलना नहीं पड़ा. नाइट राइडर्स के लिए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.  पॉवेल पावरप्ले के अंदर बैटिंग करने आए हैं. सिफर्ट 14 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट.
3.6 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 32/3

कोलकाता की खराब शुरुआत, 32 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका

कोलकाता को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. सिराज के इस ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. क्रीज पर कैमरून ग्रीन और टिम सिफर्ट हैं और दोनों को यहां पर संभल कर खेलना होगा. गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी जारी है. गुड लेंथ पर लगातार गेंदबाजी हो रही है.
3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 21/2

GT vs KKR LIVE Score: अंगकृष रघुवंशी भी आउट

कोलकाता को दूसरा झटका लगा. कगिसो रबाडा की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी आउट. जोस बटलर ने कैच लपका. गुजरात की शानदार शुरुआत. दो इन-फॉर्म बैट्समैन पवेलियन लौट चुके हैं. बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी ऑफ साइड से बाहर, बैटर से दूर जाती हुई, अंगकृष रघुवंशी ने उसे मारने का प्रयास किया. बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और कीपर ने कैच लिया. अंगकृष रघुवंशी 4 गेंद में 8 रन बनाकर आउट.
2 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 21/2

GT vs KKR LIVE Score: सिराज ने किया शिकार

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान आउट हुए. मैच की चौथी ही गेंद पर. खाता भी नहीं खोल पाए. खराब शॉर्ट खेला. सिराज के खाते में विकेट आया. ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद. गेंद थोड़ी स्विंग हुई. अजिंक्य रहाणे एक्रस द लाइन खेलने गए.  सही टाइमिंग न मिलने के कारण वह पूरी तरह से चूक गए. गेंद हवा में लॉन्ग-ऑन की तरफ गई, जहां रबाडा ने सुरक्षित कैच लिया. गुजरात टाइटन्स के लिए यह एक शानदार शुरुआत.
0.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 5/1

GT vs KKR LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं. जबकि कोलकता के लिए टिम सिफर्ट के साथ अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं.

GT vs KKR LIVE Score: टिम साइफ़र्ट करेंगे कमाल

टिम साइफ़र्ट को फिन एलन की जगह मौका दिया गया है. टिम साइफ़र्ट अगर आज कमाल करते हैं तो फिन एलन के लिए दरवाजे बंद हो सकते हैं. दोनों ही स्टार कीवी खिलाड़ियों के लिए दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों के लिए ही टी20 वर्ल्ड कप शानदार रहा था.

GT vs KKR LIVE: हरभजन सिंह ने पिच पर रखा अपना विचार

हरभजन सिंह का मानना है कि आज के मुकाबले में रेंद्र मोदी स्टेडियम में कॉफी रन बन सकते हैं. मगर पहले चेज करना ज्यादा सही रहेगा.

GT vs KKR LIVE: साइमन कैटिच ने बताया पिच का व्यवहार

साइमन कैटिच की माने तो अहमदाबाद की पिच बैटिंग के लिए काफी अच्छी नजर आ रही है. हालांकि, उनका यह भी मानना है कि पिच से अच्छा पेस और बाउंस मिल सकता है. मैदान हल्का ग्रीन नजर आ रहा है. आज का मुकाबला पिच नंबर छह पर खेला जाएगा, जो कि जारी सीजन का इस सतह पर पहला मुकाबला है. 

GT vs KKR LIVE: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

केकेआर इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, फ़िन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी और वरुण चक्रवर्ती. 

GT vs KKR LIVE: आज के मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान, साई सुदर्शन, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

जीटी इम्पैक्ट सब : जेसन होल्डर, शाहरुख ख़ान, मानव सुधार, कुलवंत खेजरोलिया और अनुज रावत.

GT vs KKR LIVE: अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.30 बजे से देखने को मिलेगा. 

नमस्कार!

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com