Abhishek Sharma, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) मौजूदा समय में आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं. जहां से उनका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दरअसल जारी टूर्नामेंट का 36वां मुकाबला बीते शनिवार (25 अप्रैल 2026) को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच जयपुर में खेला गया. जहां हैदराबाद की टीम नौ गेंद शेष रहते पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के बाद जब शर्मा होटल से निकल रहे थे. उसी दौरान एक महिला ने अचानक से उनका हाथ पकड़ लिया. जिसे देख वो भी चौंक गए. हैरान कर देने वाली बात ये रही कि महिला ने उनका हाथ इतनी जोर से पकड़ रखा था कि वो छुड़ाने में नाकामयाब रहे. इस बीच उन्हें दर्द भी महसूस हुआ. स्टार खिलाड़ी को मुसीबत में देख सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप किया. जिसके बाद वह आगे बढ़ पाए.
राजस्थान के खिलाफ जीत में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन रहा सराहनीय
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में बीते कल अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 29 गेंदों का सामना किया. इस बीच 196.55 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 11 चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Molestation with Abhishek Sharma 😢💔
— Jara (@JARA_Memer) April 25, 2026
Sunrisers Hyderabad were leaving the hotel to face Rajasthan Royals.
During that moment, a girl grabbed Abhishek's hand and tried to pull him.
And people still say harassment happens only to women? pic.twitter.com/hy5h60qdEm
आईपीएल 2026 में कहर ढा रहे हैं अभिषेक
आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चल रहा है. टूर्नामेंट के 36 मुकाबले बीत जाने के बाद वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं. खबर लिखे जाने तक अभिषेक ने एसआरएच की तरफ से कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ पारियों में 380 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल है. 135 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- CSK vs GT: पांच बार की चैंपियन चेन्नई की भिड़ंत गुजरात के साथ, जानें अबतक कैसा रहा है दोनों टीमों का सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं