विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2023

विश्व कप में नंबर 4 और नंबर 5 पर कौन बल्लेबाज करेगा बल्लेबाजी, गौतम गंभीर ने कर दी भविष्यवाणी

Gautam Gambhir on KL Rahul: विश्व कप में नंबर 4 और नंबर 5 पर कौन सा बल्लेबाज करेगा बल्लेबाजी, इसको लेकर गौतम गंभीर ने अपनी राय दी है.

विश्व कप में नंबर 4 और नंबर 5 पर कौन बल्लेबाज करेगा बल्लेबाजी, गौतम गंभीर ने कर दी भविष्यवाणी
Gautam Gambhir on KL Rahul:

Gautam Gambhir on KL Rahul: केएल राहुल ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर दिखा दिया है कि वो आने वाले विश्व कप में भारत के लिए कितना अहम होने वाले हैं. केएल राहुल  (KL Rahul) ने पाकिस्तान के खिसाफ मैच में 111 रन की नाबाद पारी खेली थी तो वहीं, श्रीलंका के खिलाफ 39 रन बनाए थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलफ नंबर 4 पर बल्लेबाजी की थी और शतक लगाने में सफल रहे थे. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ नंबर 5 पर राहुल बल्लेबाजी करने आए थे और समझदारी भरी पारी खेलकर दिखा दिया था कि मध्यक्रम में वो भारतीय टीम के लि तुरूप का इक्का साबित होंगे. वहीं, इस समय श्रेयस अय्यर चोटिल हैं. जिसके कारण केएल राहुल नंबर 4 या नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं, राहुल के परफॉर्मेंस से यह बात भी साफ हो गई है कि आने वाले विश्व कप (World Cup 2023) में भी राहुल नंबर 4 या नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे. 

इसके लेकर पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ने रिएक्ट किया है. गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सीधे तौर पर कहा है कि आने वाले विश्व कप में भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी कोई और नहीं बल्कि केएल राहुल ही करेंगे. 

गंभीर ने बातचीत के दौरान कहा, "राहुल ने खुद को साबित कर दिया है. वह अब विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले हैं और साथ ही नंबर 4 पर राहुल ही बल्लेबाजी करेंगे. हालांकि अभी नंबर 5 पर कौन बल्लेबाज बैटिंग करेगा, इसको लेकर अभी कहना मुश्किल है लेकिन मेरे अनुसार इस बल्लेबाजी क्रम पर  श्रेयस अय्यर और जडेजा बल्लेबाजी के लए हकदार हैं. " हालांकि गंभीर ने आगे ये भी कहा कि "हार्दिक भी नंबर 5 पर बैटिंग कर सकते हैं लेकिन अब नंबर 4 का जो मसला था वह हल हो चुका है और विश्व कप में भी राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे."

बता दें कि चोटिल से वापसी कर रहे राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 111 रनों की शानदार पारी खेली थी और कोहली के साथ 233 रनों की साझेदारी कर धमाल मचा दिया था. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मैच में राहुल विकेटकीपिंग भी करते हुए नजर आए थे. 

यह भी पढ़ें:

"जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन...", पूर्व कप्तान आफरीदी ने पाकिस्तान टीम को लेकर कही बड़ी बात

20 साल के श्रीलंकाई स्पिनर ने मचाया बवाल, गिल, कोहली और रोहित को 'मिस्ट्री' गेंद से ऐसे किया आउट, Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Gautam Gambhir, Kannaur Lokesh Rahul, Shreyas Santosh Iyer, Manohar Hardikar, Hardik Himanshu Pandya, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, ICC Cricket World Cup 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com