विज्ञापन

'गंभीर को इसकी जरूरत नहीं', सौरव ने दी भारतीय हेड कोच गौतम को अहम सलाह

गौतम गंभीर की क्रिकेट गलियारे में एक अलग ही छवि बनी हुई है. और अगर ऐसा है, तो उसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई वजह हैं

'गंभीर को इसकी जरूरत नहीं', सौरव ने दी भारतीय हेड कोच गौतम को अहम सलाह

पूरा क्रिकेट जगत भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के बर्ताव से वाकिफ है. सक्रिय खेल के दिनों में ही नहीं, बल्कि आईपीएल में मैदान के बाहर भी ऐसी घटनाएं हुईं, जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गईं. हालांकि,कई मौकों पर गौतम का भला भी किया है, लेकिन इससे उनकी छवि बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुई है. अब सौरव गांगुली ने गौतम को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अब बर्ताव में आक्रामक होने की जरूरत नहीं है. वहीं, सौरव ने ड्रेसिंग रूम में आदर्श और मूल्य  लाने के लिए भी गंभीर की सराहना भी की. 

एक वेबसाइट से बातचीत में गांगुली ने कहा, 'आप जानते हैं कि  वह मैदान पर अशिष्ट हो सकते हैं, लेकिन वह एक प्रतिस्पर्धी शख्स है. अब उन्हें ऐसा होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह एक अच्छे आदमी हैं. मैं यह देख चुका हूं. मैं उनके साथ देश के लिए खेला हूं. वह जीतना चाहता है.वह अपनी टीम के बारे में सही बातें करता है, टीम का माहौल बनाने की कोशिश करता है, व्यक्तियों का नहीं.' गंभीर हाल ही में दो बड़े आईसीसी खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हेड कोच बने हैं. उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता. हालांकि, गांगुली का मानना है कि गंभीर की असली परीक्षा 2027 के 50 ओवर के क्रिकेट विश्व कप और टेस्ट क्रिकेट में होगी.

गांगुली ने कहा, 'व्हाइट बॉल में उनकी असली परीक्षा 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होगी. वहां की परिस्थितियां उनकी परीक्षा लेंगी, लेकिन मुझे भरोसा है कि वह टीम के साथ इसे सही तरीके से संभाल लेंगे. उन्होंने आगे कहा,'रेड बॉल क्रिकेट में उन्हें बेहतर करने की जरूरत है और इसका तरीका है विकेट के बारे में कम सोचना. उन्हें विकेट को दिमाग से निकालना होगा. इंग्लैंड सीरीज को देखिए. वह विकेट के बारे में कुछ नहीं कर सके और आप नतीजे देख सकते हैं. उन्हें घरेलू मैदानों पर टर्निंग विकेट बनाने की जरूरत नहीं है. अच्छे विकेट अच्छे नतीजे देते हैं.'

यह भी पढ़ें:  RCB को तगड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए तेज गेंदबाज़ यश दयाल, सामने आई ये वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com