विज्ञापन

IRS Officer Daughter Murder Case : आरोपी को पुलिस ने OYO से किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज भी आया सामने

IRS Officer Daughter Murder Case: आईआरएस के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

IRS Officer Daughter Murder Case : आरोपी को पुलिस ने OYO से किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज भी आया सामने
IRS Officer’s Daughter Murder Case: CCTV वीडियो आया सामने
  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की कथित बलात्कार के बाद हत्या हुई है.
  • पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी और पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है.
  • आरोपी राहुल मीणा को लगभग एक महीने पहले दैनिक खरीद बिलों में हेराफेरी के कारण नौकरी से निकाला गया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IRS Officer Daughter Murder Case: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक आईआरएस के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

आरोपी राहुल को आयकर कार्यालय में तैनात एक अधीक्षक की सिफारिश पर नौकरी दी गई थी. पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद वह फरार हो गया था और द्वारका इलाके के एक ओयो होटल में छिपकर रह रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी होटल से गिरफ्तार कर लिया.

आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने जांच की दिशा को और स्पष्ट कर दिया है. फुटेज में वारदात के आरोपी की गतिविधियां कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई.

पुलिस के मुताबिक, घर का पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा (19) मुख्य संदिग्ध है. उसने घर में करीब आठ महीने तक काम किया, लेकिन दैनिक खरीद बिलों में हेराफेरी के आरोप में लगभग एक महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था.

मीणा घर से पूरी तरह वाकिफ है, जिसमें घर का डिजाइन और परिवार के सदस्यों की दिनचर्या भी शामिल है. आरोप है कि उसे पता था कि पीड़ित के माता-पिता कब टहलने या जिम जाते हैं. आरोपी सुबह करीब छह बजे घर में घुसा, युवती पर हमला किया और उसका यौन उत्पीड़न किया. इस दौरान युवती को कथित तौर पर लाठी से पीटा गया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं.

मामला दर्ज कर लिया गया है और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं. जांचकर्ता आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं और उन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  IRS Officer Daughter Murder Case: अलवर में छेड़छाड़, दिल्ली में मर्डर... IRS की बेटी की हत्या करने वाले नौकर की क्राइम कुंडली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com