विज्ञापन

'शानदार प्रदर्शन के लिए...' सोनल दिनुषा की जबरदस्त पारी पर आया गौतम गंभीर का रिएक्शन

सोनल दिनुषा ने कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा और मैच को श्रीलंका की हार टालते हुए मैच को ड्रॉ करवाया.

'शानदार प्रदर्शन के लिए...' सोनल दिनुषा की जबरदस्त पारी पर आया गौतम गंभीर का रिएक्शन
Gautam Gambhir Hails Sri Lanka Batter Sonal Dinusha

कहते हैं कि कामयाबी का असल मजा तब है, जब आपका विपक्षी भी आपकी प्रशंसा करने के लिए मजबूर हो जाए. भारत और श्रीलंका के बीच हाल में संपन्न 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा का प्रदर्शन ऐसा ही रहा. अपने दम पर कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की हार टालने वाले दिनुषा ने 4 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया.सोनल दिनुषा के यादगार प्रदर्शन की भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने जमकर प्रशंसा की है. बता दें, कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे. लेकिन सोनल दिनुषा क्रीज पर डटे रहे और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उन्होंने साझेदारी निभाई. टीम इंडिया आखिरी दिन सिर्फ दो विकेट ले पाई और कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. 

भारत ने गॉल टेस्ट जीता था. जबकि कोलंबो में मुकाबला ड्रॉ पर छूटा. ऐसे में टीम इंडिया ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की. बतौर कप्तान शुभमन गिल ने विदेशी सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीती है. ऐसे में टीम इंडिया के प्रदर्शन के साथ साथ सोनल का तारीफ करते हुए गंभीर ने एक्स पर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में चरित्र, सब्र और मेंटल टफनेस की जरूरत होती है जो हमारे लड़कों ने दिखाई है. सोनल दिनुषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खास सलाम.  

बाएं हाथ के बल्लेबाज दिनुषा ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में दूसरे टेस्ट में अकेले ही इंडिया की जीत की कोशिश को नाकाम कर दिया. गुरुवार को ड्रॉ के रूप में समाप्त हुए टेस्ट में दिनुषा ने दोनों पारियों में शतक लगाया था. दिनुषा ने चार पारियों में 420 रन बनाए, इसमें तीन शतक शामिल हैं. इस युवा बल्लेबाज ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गाले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 100 और 84 रन बनाए थे. 

कोलंबो में टेस्ट की दोनों पारियों में दिनुषा ने 103 और नाबाद 133 रन बनाए थे. कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में दिनुषा की 264 गेंदों पर खेली गई नाबाद 133 रन की पारी ने ही श्रीलंका की हार टाली थी और मैच ड्रॉ रहा था. दिनुषा प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे.

सोनल दिनुषा श्रीलंका के चौथे और कुल पांचवें क्रिकेटर हैं, जिन्होंने छठे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया. दिनुषा अरविंद डी सिल्वा (दो बार), कुमार संगकारा (दो बार), दलीप मेंडिस, असंका गुरुसिंहा, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डी सिल्वा और कामिंडू मेंडिस के बाद टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले श्रीलंका के आठवें बल्लेबाज भी बन गए.

यह भी पढ़ें: 'उम्मीद है कि सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा' अब पैट कमिंस ने उठाई इमरान खान के समर्थन में आवाज

यह भी पढ़ें: 'बेहद निराशाजनक और दिल तोड़ने वाला' अनाया बांगड़ ने बयां किया दर्द, BCCI से ये उम्मीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gamage Sonal Dinusha, Cricket, Gautam Gambhir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com