Gary Kirsten on Gautam Gambhir's Coaching Future: श्रीलंका के मौजूदा कोच गैरी कर्स्टन ने भारत के कोच गौतम गंभीर की रणनीति की तारीफ की है और माना है कि गंभीर कोच के तौर पर भारत के सपल कोच में से एक रहेंगे. उनका मानना है कि गंभीर में कोच के तौर पर सफल होने की काबिलियत है. किर्स्टन ने कहा कि "भारत के कोच के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें गौतम गंभीर के साथ काम करने में मजा आया, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि गंभीर एक कोच के तौर पर भी सफल होंगे".
किर्स्टन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए गंभीर पर अपनी राय दी और कहा, "वह एक शानदार कोच हैं, उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है. उन्होंने T20 वर्ल्ड कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी (2025) जीती है. उन्हें IPL में भी सफलता मिली है. उनका रिकॉर्ड ही सब कुछ बयां करता है. जब वह खिलाड़ी थे, तब उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया था.वह एक समझदार क्रिकेटर हैं और मुझे पता था कि वह एक कोच के तौर पर सफल होंगे." बता दें कि कर्स्टन 2008 से 2011 तक भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे थे, उनके कार्यकाल में भारत ने 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. गंभीर उस समय भारतीय टीम के अहम बल्लेबाजों में शामिल थे और उन्होंने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार 97 रन की पारी खेली थी.
इस साल अप्रैल में, कर्स्टन ने श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के हेड कोच का पद संभाला. उन्होंने कहा, "मैंने श्रीलंकाई टीम के साथ काम करने की जिम्मेदारी को भी उतनी ही गंभीरता से लिया है." भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त को गाले में हो गई है. सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 23 अगस्त को कोलंबो में शुरू होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल में जडेजा का 'डबल धमाका' तय! इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट हैं दूर
ये भी पढ़ें- गॉल में भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा, जानें क्या है भरोसे की बड़ी वजह, गिल करेंगे जीत से आगाज?
ये भी पढ़ें- 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल' कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज की शुरुआत से पहले दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं