विज्ञापन

Galle Weather Update: गॉल में मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई टेंशन, भारत-श्रीलंका टेस्ट के दिन 90% बारिश का अनुमान

गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाला पहला टेस्ट भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में शनिवार (15 अगस्त) को टीम इंडिया अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.

Galle Weather Update: गॉल में मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई टेंशन, भारत-श्रीलंका टेस्ट के दिन 90% बारिश का अनुमान

Galle Weather Forecast India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ भारत की अहम दो टेस्ट मैचों की सीरीज शनिवार से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हो रही है. पिछले तीन टेस्ट मैचों में से दो हारने के बाद भारत वापसी करने की कोशिश में है. हालांकि, उन्हें न सिर्फ स्पिन की मुश्किल चुनौती के लिए तैयार रहना होगा, बल्कि मौसम का हाल भी अच्छा नहीं है. गॉल में आज दिनभर मौसम लुका-छिपी का खेल खेलेगा. टीम इंडिया जब गॉल पहुंची तो सुबह जोरदार बारिश हो रही थी और आउटफील्ड काफी गीली थी.

कप्तान शुभमन गिल और उनकी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए दो मैचों की यह सीरीज जीतनी होगी. वे पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर हैं, जिसमें चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ शामिल है और उनका पॉइंट्स प्रतिशत 48.15 है.

क्या पहले ही दिन बारिश बिगाड़ेगी खेल?

AccuWeather के अनुसार, श्रीलंका बनाम भारत के पहले टेस्ट के पहले दिन गॉल में सुबह के समय मौसम के बादल छाए रहने और हवा चलने की संभावना है, साथ ही बारिश की भी अलर्ट है. इस दौरान तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश की संभावना 90 प्रतिशत है, जबकि बादल छाए रहने की संभावना 92 प्रतिशत और ह्यूमिडिटी का स्तर 83 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.

दोपहर में कैसा रहेगा गॉल का मौसम?

दोपहर में गॉल में बादल छाए रहने और ह्यूमिडिटी रहने की संभावना है, और तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बारिश की संभावना घटकर 25 प्रतिशत हो जाएगी, जबकि बादल छाए रहने की संभावना 96 प्रतिशत और ह्यूमिडिटी का स्तर 77 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. श्रीलंका बनाम भारत 2026 के पहले टेस्ट मैच के लिए गॉल में शाम के मौसम को देखें तो आसमान में बादल छाए रहने और उमस होने की संभावना है, साथ ही तापमान थोड़ा गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. इस दौरान बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है, जबकि आसमान में 99 प्रतिशत बादल छाए रहने और उमस का स्तर 85 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

स्पिनरों को गेंद घुमाने में मिलेगी मदद

दरअसल, गॉल के समुद्र के पास होने के कारण यहां हवाएं भी चलती हैं, जिससे स्पिनरों को गेंद को हवा में घुमाने (ड्रिफ्ट) में मदद मिल सकती है. स्पिनरों को यहां गेंदबाजी करना पसंद आएगा, लेकिन फिर भी यह बल्लेबाजों के लिए मुफीद मैदान होगा, खासकर शुरुआती कुछ दिनों में.

टीम इंडिया: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन.

श्रीलंका टीम: निशान मदुश्का, लाहिरु उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशरा नुवांथा.

ये भी पढ़ें-  मैच छोड़ गर्लफ्रेंड को कर रहा था मैसेज! क्रिकेटर पर लगा जुर्माना, बैन तक की आ गई नौबत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com