विज्ञापन

मैच छोड़ गर्लफ्रेंड को कर रहा था मैसेज! क्रिकेटर पर लगा जुर्माना, बैन तक की आ गई नौबत

BCCI की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने एक क्रिकेटर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. क्रिकेटर पर आरोप है कि वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) मैच के दौरान डगआउट में फोन चलाते हुए पकड़ा गया था.

मैच छोड़ गर्लफ्रेंड को कर रहा था मैसेज! क्रिकेटर पर लगा जुर्माना, बैन तक की आ गई नौबत
क्रिकेटर को डगआउट में फोन चलाना पड़ा भारी
Social Media

बीसीसीआई की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने तमिलनाडु के एक क्रिकेटर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. क्रिकेटर पर आरोप है कि वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) मैच के दौरान डगआउट में अपनी गर्लफ्रेंड को 'टेक्स्ट' करते हुए पकड़ा गया था. डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना एंटी-करप्शन नियमों के तहत प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.

PTI के अनुसार, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ी पर दो साल का बैन लगाने पर विचार कर रहा था, हालांकि, राहत की बात ये रही कि आखिरकार उसे छोड़ने का फैसला लिया गया क्योंकि अपराध 'गंभीर' नहीं था.

TNCA के एक सीनियर अधिकारी ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी PTI को बताया, 'TNCA खिलाड़ी का नाम नहीं बताएगा क्योंकि जांच चल रही है. मैं बस इतना कन्फर्म कर सकता हूं कि वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है जिसने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए दो फिफ्टी लगाई थीं. मैच के दौरान उसे अपनी गर्लफ्रेंड को टेक्स्ट करते हुए पाया गया था. हालांकि कोई करप्शन का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन मैच के दौरान PMOA में मोबाइल फोन का इस्तेमाल मना है. इसलिए, यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.'

डगआउट में फोन के इस्तेमाल पर सख्ती

2025-26 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के पांच बल्लेबाजों ने दो-दो हाफ-सेंचुरी लगाईं, और उनमें से चार बाएं हाथ के बल्लेबाज थे. PMOA नियम फोन के इस्तेमाल को सख्ती से कंट्रोल करते हैं. टीम मैनेजर सिर्फ ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, डगआउट में नहीं. खिलाड़ियों और ज़्यादातर सपोर्ट स्टाफ को आने पर अपने डिवाइस बंद करके जमा करने होते हैं. सिर्फ तय एनालिस्ट को ही मैच से जुड़े डेटा के लिए तय स्टेशन पर कंप्यूटर इस्तेमाल करने की इजाजत होती है.

यह नियम IPL 2026 सीजन के दौरान चर्चा में आया था जब राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में फोन इस्तेमाल करने के लिए इतना ही जुर्माना लगाया गया था. हालांकि डगआउट में फोन के इस्तेमाल के खिलाफ नियम का मकसद करप्ट लोगों द्वारा बुकीज के साथ जानकारी शेयर करने की संभावना को कम करना है, लेकिन भिंडर की घटना ने एक साफ कमी को भी उजागर किया कि ड्रेसिंग रूम के अंदर से ऐसा इस्तेमाल मना नहीं है.

(पीटीआई इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-  IND vs SL, 1st Test: आकाश ने 4 धुरंधरों का काट दिया पत्ता, सरफराज, बराड़ बाहर, फिर किसे मिला मौका? जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com