विज्ञापन

मैच फीस से लेकर अवॉर्ड्स तक...वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 से करोड़ों में की कमाई

वैभन सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन समेत कुल पांच अवॉर्ड जीते थे. इन अवॉर्ड के साथ उन्हें कैश प्राइज भी मिला.

मैच फीस से लेकर अवॉर्ड्स तक...वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 से करोड़ों में की कमाई
Vaibhav Sooryavanshi Earning From IPL 2026

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कई यादगार परफॉर्मेंस दी. विराट कोहली, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हेनरिक क्लासने जैसे स्थापित नामों को पछाड़ते हुए उन्होंने ना सिर्फ ऑरेज कैप पर कब्जा जमाया बल्कि लीग के सबसे मुल्यवान खिलाड़ी रहे. वैभव ने इस सीजन 776 रन बनाए. आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान ने वैभव को 1.10 करोड़ में खरीदा था. सूर्यवंशी को ऐसे में इस सीजन के लिए भी वही रिटेनर फीस मिली होगी, लेकिन सिर्फ यही उनकी कमाई नहीं थी. अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कई अवॉर्ड जीते, जिससे उनकी असल कमाई कहीं ज्यादा हुई. 

राजस्थान रॉयल्स IPL फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. दूसरे क्वालीफायर में उसे गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, वैभव खिताबी मुकाबले के लिए अहमदाबाद गए थे और मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के साथ बैठे हुए दिखाई दिए थे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरी साल चैंपियन बनने के बाद उन्हें प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बुलाया गया था. और उन्हें सीजन के सबसे वैल्यूएबल प्लेयर समेत कुल 5 खिताब जीते. 

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव सूर्यवंशी को अवॉर्ड के साथ साथ उनसे जुड़े कैश प्राइज भी मिले.

  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): 15 लाख रुपये
  • ऑरेंज कैप (टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा स्कोर करने वाला): 10 लाख रुपये
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न: 10 लाख रुपये (साथ में टाटा सिएरा)
  • सुपर सिक्स ऑफ़ द सीज़न: 10 लाख रुपये (72 छक्के मारने के लिए)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न: 10 लाख रुपये

1.10 करोड़ रुपये के सालान रिटेनर और नकद पुरस्कारों के अलावा, सूर्यवंशी ने प्रत्येक मैच के लिए 7.5 लाख रुपये की मैच फीस भी हासिल की. कुल मिलाकर, उन्होंने इस सीजन में राजस्थान के लिए 16 मैच खेले. ऐसे में उन्हें 1.20 करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ मैच फीस से ही हासिल की. वैभव ने प्लेयर ऑफ़ द मैच और दूसरे परफॉर्मेंस अवॉर्ड्स के ज़रिए कैश इनाम भी जीते. उन्होंने सीजन में कई मौकों पर इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच या मोस्ट सिक्स ऑफ़ द मैच जैसे व्यक्तिगत अवॉर्ड भी जीते, जिसके लिए एक लाख की कैश प्राइज मिलते हैं.  ऐसे में अगर देखें को वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कम से कम 2.80 करोड़ की कमाई की है.

यह भी पढ़ें:  फाइनल में विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, आईपीएल इतिहास में कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें:  चैंपियन बनने पर आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, उपविजेता गुजरात के खाते में आए 13 करोड़, सूर्यवंशी का जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, Indian Premier League 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com